Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के ऐलान से पलटा शेयर बाजार, ईरान-US शांति समझौते के बाद सेंसेक्स में बंपर उछाल, निफ्टी 24,000 के करीब

Share Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद शेयर बाजार गदगद हो उठा है। आज शेयर बाजार हरे अंकों के साथ बंपर उछाल पर पहुंचा। निफ्टी में 24 हजार तक का उछाल आया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 15, 2026 | 10:15 AM

शेयर बाजार में उछाल (AI Generated Image)

Follow Us
Follow Us:

Share Market After US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद शेयर बाजार हरे रंग के साथ खुला। इस समझौते से एशियाई बाजारों में तेजी आई और कच्चे तेल के दाम धड़ाम से गिरे। इस भारी गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त के साथ खुले हैं।

आज सेंसेक्‍स 1,197 अंकों की तेजी के साथ 76725.27 अंकों पर खुला है। तो वहीं, निफ्टी 50 भी 339.15 अंकों की बढ़त के साथ 23984.85 पर खुला। अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते पर ऐलान से पूरी दुनिया ने चैन की सांस ली।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव 3.5 प्रतिशत गिरकर 83.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जापान के निक्केई 225 सूचकांक में 5.12 फीसदी की तेजी तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.07 फीसदी चढ़ गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: तेजी का सिलसिला रहेगा जारी या गिरावट की मार? सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; ये फैक्टर तय करेंगे चाल

SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी

Share Market में रिकॉर्ड ओपनिंग: सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत, निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर 23453 पर

Share Market Crash: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों से सेंसेक्स 367 और निफ्टी 110 अंक टूटकर खुले

सेक्टरवार शेयर बाजार

वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल में 3.61 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 2.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.9 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

Sensex opens over 1100 points up, Nifty trading at 23,963 pic.twitter.com/GMPztsyYfU — ANI (@ANI) June 15, 2026

निफ्टी इंडेक्स में 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, इटरनल, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।

अमेरिका और ईरान के बीत समझौता

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान एक शांति समझौते पर मान गया हैं। इससे पश्चिम एशिया में चार महीने से चल रहा युद्ध अब खत्म होगा। इस युद्धा में हजारों लोग मारे गए और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई। रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका और ईरान दोनों ने सभी मोर्चों पर सैन्य अभियान तुरंत समाप्त करने का ऐलान किया है।

On Truth Social, US President Donald Trump posts, "The Deal with the Islamic Republic of Iran is now complete. Congratulations to all! I hereby fully authorize the toll free opening of the Strait of Hormuz, and, simultaneously herewith, authorize the immediate removal of the… pic.twitter.com/fPLg91aBTy — ANI (@ANI) June 14, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। मैं इसके द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी रोक-टोक के खोलने की पूर्ण रूप से अनुमति देता हूं और साथ ही साथ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक अवरोध को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं।”

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों के लिए बेहतर संभावनाएं पैदा हुई हैं।

क्या कहते है एक्सपर्ट्स?

एक विशेषज्ञ ने कहा, “पश्चिम एशिया में शांति की शुरुआत और उसके परिणामस्वरूप शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 84 डॉलर से नीचे की भारी गिरावट के साथ, भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए संभावनाएं बेहतर हो गई हैं। इस बदले हुए परिदृश्य में वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी वृद्धि दर और सीपीआई मुद्रास्फीति के अनुमानों को संशोधित करके क्रमशः 6.9 प्रतिशत और 4.6 प्रतिशत किया जा सकता है। इसका शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”

यह भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान ने किया शांति समझौता, धड़ाम से गिरा क्रूड ऑयल बाजार! क्या भारत में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

कमोडिटीज के मोर्चे पर, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 5.74 प्रतिशत गिरकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे निवेशकों की धारणा को बल मिला, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा, जो कि ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Iran america peace deal impact share market jumps green

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 10:00 AM

Topics:  

  • BSE
  • Share Market
  • Stock Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.