-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Tolins Tyres Ipo Is Going To Launch In The Market Today
आज बाजार में होगी इस टायर बनाने वाली कंपनी की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों के लिए बड़ा मौका
- Written By: अपूर्वा नायक
देश में टायर बनाने के लिए मशहूर कंपनी टॉलिन्स टायर्स आज शेयर बाजार में अपने आईपीओ को उतारने जा रही है। इस इश्यू के अंतर्गत कंपनी 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले करीब 10,176,992 शेयर जारी करने वाली है।

टॉलिन टायर्स ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : साल 2024 आईपीओ मार्केट के लिए कुछ खास रहा है, क्योंकि इस साल आईपीओ की बहार आती नजर आ रही है। कई बड़ी कंपनियां इस साल अपने आईपीओ को बाजार में उतारती हुई नजर आ रही है। इसी सिलसिले में आज भी कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होने जा रहे है, जिसमें एक नाम टॉलिन्स टायर्स का शामिल है। टायर बनाने वाली ये कंपनी करीब 230 करोड़ रुपये के आईपीओ को बाजार में पेश करती हुई नजर आने वाली है। आने वाले 3 दिनों तक आप इस आईपीओ में निवेश कर सकते है।
आज आईपीओ बाजार में टॉलिन्स टायर्स 230 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ पेश करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इस आईपीओ से जुड़ी सारी डिटेल्स की घोषणा पहले ही कर दी थी। इस इश्यू के अंतर्गत कंपनी 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले करीब 10,176,992 शेयर जारी करने वाली है। जिसमें से 200 करोड़ रुपये कीमत के 8,849,558 फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इसमें 30 करोड़ रुपये मूल्य के 1,327,434 शेयर ऑफर फॉर सेल को बोली के जरिए पेश किया जाएगा।
इतनी कीमत का होगा प्राइस बैंड
केरल के ये टायर बनाने वाली कंपनी आज आम निवेशकों के लिए आईपीओ को ओपन करने वाली है, जिसका सब्सक्रिप्शन 11 सितंबर को शुरू होने वाला है। जहां तक इस आईपीओ के प्राइस बैंड की बात की जाए तो कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 215-226 रुपये तक तय किया है। आपको बता दें कि इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह पर होने वाली है। कंपनी ने 6 सितंबर को ही इस आईपीओ को एंकर निवशकों के लिए खोला था, जिसके आधार पर कंपनी ने 69 करोड़ रुपये जुटाए है।
सम्बंधित ख़बरें
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
ट्रंप के ऐलान से पलटा शेयर बाजार, ईरान-US शांति समझौते के बाद सेंसेक्स में बंपर उछाल, निफ्टी 24,000 के करीब
एलन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति! SpaceX IPO ने रचा इतिहास, रातोंरात आया बंपर उछाल
Share Market: अगले हफ्ते छुट्टियों की डबल मार, 31 मार्च और 3 अप्रैल को बंद रहेगा शेयर बाजार
मार्केट में कब होगी लिस्टिंग
टायर बनाने वाली इस कंपनी टॉलिन टायर्स ने इसी साल 16 फरवरी को ही बाजार नियामक सेबी को आईपीओ के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे। टायर मैन्युफैक्चर करने वाली ये कंपनी लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए टायर बनाती है। इस कंपनी का कारोबार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला है। एक रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिली है कि इस कंपनी के टायर्स का कारोबार दुनिया के 19 देशों में फैला हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tolins tyres ipo is going to launch in the market today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 जून: आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
Jun 24, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Jun 24, 2026 | 06:15 AMफिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
Jun 24, 2026 | 06:02 AMअब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMTelegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Jun 24, 2026 | 02:09 AMAaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Jun 24, 2026 | 12:10 AMअतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM














