अगले हफ्ते Suzlon Energy में होगी बड़ी ब्लॉक डील, करोड़ों का शेयर बेचेंगे प्रमोटर्स
सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने बीते वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। पिछले 5 सालों में 1,900% से ज्यादा का रिटर्न, पिछले 1 साल में 34.19% की बढ़त, 2025 की शुरुआत से अब तक (YTD) 2.5% का रिटर्न दिया है।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: देश की मशहूर उर्जा कंपनी Suzlon Energy आने वाले हफ्ते में एक बड़ी ब्लॉक डील करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के प्रमोटर्स Tanti Family & Trust लगभग 20 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में हैं, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 1,295 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। ये सौदा ₹64.75 पर शेयर के फ्लोर प्राइस पर हो सकती है, जो मौजूदा बाजार भाव से 2.9% कम है।
मीडिया में छपी रिपोर्ट्स की बात करें तो इस सौदे के जरिए कंपनी प्रमोटर्स की चाहत करीब ₹1,300 करोड़ की फंडिंग इकट्ठा करने की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Motilal Oswal इस लेन-देन के लिए सोलो ब्रोकिंग फर्म के तौर पर जुड़ा है। हालांकि, अभी तक सुजलॉन एनर्जी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसमें एक अहम बात ये है कि डील के बाद अगले 180 दिनों तक प्रमोटर्स शेयर नहीं बेच सकेंगे, यानी इस डील पर लॉक-इन पीरियड लागू होगा।
कैसा रहा था Q4 का नतीजा ?
बता दें कि 29 मई 2025 को सुजलॉन एनर्जी ने अपनी जनवरी से मार्च की तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी ने बताया कि उसे ₹1,181 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए ₹254 करोड़ के मुनाफे से 365% ज्यादा है। हालांकि, इस जबरदस्त बढ़त की एक बड़ी वजह ₹601 करोड़ का डिफर्ड टैक्स गेन रहा, जिसने कंपनी की बॉटम लाइन को काफी बढ़ा दिया। इसके अलावा कंपनी का कोर ऑपरेशन भी मजबूत रहा। रेवेन्यू में 73% की बढ़त के साथ यह ₹3,774 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी की नेट कैश पोजिशन भी बेहतर हुई है। मार्च 2025 के अंत तक Suzlon के पास ₹1,943 करोड़ का नेट कैश था, जबकि पिछली तिमाही (Q3) में यह आंकड़ा ₹836 करोड़ था।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
गौतम अडाणी की सैलरी कितनी? जान कर रह जाएंगे दंग; उनसे ज्यादा कंपनी के सीईओ की इनकम
शेयर का जबरदस्त प्रदर्शन
सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने बीते वर्षों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। पिछले 5 सालों में 1,900% से ज्यादा का रिटर्न, पिछले 1 साल में 34.19% की बढ़त, 2025 की शुरुआत से अब तक (YTD) 2.5% का रिटर्न और पिछले एक महीने में 22.41% की तेजी दर्ज की गई है। 7 जून 2025 को शेयर ₹66.74 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद ₹66.79 से थोड़ा कम रहा (0.07% की गिरावट)। शेयर का 52-वीक हाई ₹86.04 (12 सितंबर 2024) और लो ₹46 (7 अप्रैल 2025) रहा है। कंपनी की मौजूदा मार्केट वैल्यू ₹91,260.63 करोड़ है, जो इसे एक मजबूत रिन्यूएबल एनर्जी प्लेयर के तौर पर दर्शाती है।
