Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक महीने में 30 दिन, लेकिन वैलिडिटी 28 दिन का ही क्यों; ग्राहकों से कैसे एक्स्ट्रा पैसा कमा रही कंपनियां?

Telecom 28 days Recharge Plan: एक महीने में 30 दिन होते हैं, लेकिन जब टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन के रिचार्ज का विकल्प दे रही हैं तो लोगों के मन में सवाल उठता है कि किया उनके साथ धोखा हो रहा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 16, 2026 | 09:37 PM

ग्राहकों से कैसे एक्स्ट्रा पैसा कमा रहीं टेलीकॉम कंपनियां, ( AI जेनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Telecom Companies 28 days Recharge Plan: एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया जैसी देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां काफी चालाकी से एक महीने के रिचार्ज की वैलिडिटी को घटाकर 28 दिन कर चुकी हैं। यह सवाल लगभग हर मोबाइल यूजर के मन में कभी न कभी जरूर आता है कि ऐसा क्यों? पहली नजर में यह एक सोची-समझी चालाकी या यूजर्स के साथ धोखा ही लगता है। ऐसा इसलिए की जब हम मंथली रिचार्ज कहते हैं, तो इसका मतलब 30 दिन हुआ।

हालांकि, इसके पीछे कंपनियों की बहुत सोच-समझी मैथेमेटिकल मॉडल काम करता हैं। आइए इसके पीछे के पूरे कैलकुलेशन और सरकार के इस पर किया नियम हैं, उसे आसान भाषा में समझते हैं।

28 दिन का फॉर्मूला कंपनियों के लिए फायदेमंद

औसत 30 दिन को एक महीना कहा जाता है, लेकिन जब टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को 28 दिन के रिचार्ज का विकल्प दे रही हैं तो लोगों के मन में सवाल उठता है कि किया कंपनियां उन्हें धोखा रही हैं? इसका जवाब है- नहीं। दरअसल, कंपनियां अपने सभी रिजार्ज प्लान पर साफ-साफ वैलिडिटी के दिन को भी लिखकर बताती है। हालांकि वे आपके मनोविज्ञान से जरूर खेलती हैं। यदि आप एक साल यानी की 365 दिन को कंपनियों के 28 दिन के साइकल से भाग करेंगे, तो गठित कुछ ऐसा बैठता है।

सम्बंधित ख़बरें

ICICI Pru Life Insurance ने लॉन्च किया नया ULIP, फिक्सड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर के साथ कई और फायदे

Explained: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला, कैसे सामने आई गड़बड़ी…किस पर है आरोप; अब तक क्या-क्या हुआ?

Yes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

Explainer: नीट-यूजी परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर बैन क्यों? जानिए इसके पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

कंपनियों को एक महीने की एक्स्ट्रा कमाई

  • अगर कंपनियां 30 दिन का प्लान देंगी, तो आप साल में 12 बार रिचार्ज करेंगे।
  • लेकिन 28 दिन का प्लान होने की वजह से हर महीने के 2 या 3 दिन बच जाते हैं।
  • ये बचे हुए दिन साल के आखिर तक जुड़कर पूरे 28 दिन यानी एक पूरे एक्स्ट्रा महीने का रिचार्ज बना देते हैं।
  • आप साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करते हैं।
  • कंपनियों को बैठे-बिठाए हर ग्राहक से एक एक्स्ट्रा महीने की कमाई हो जाती है।

28 दिन के फॉर्मूले पर कंपनियों की दलील

जब इस मुद्दे पर कंपनियों से सवाल किया गया, तो उनका तर्क थोड़ा तकनीकी था। टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि कैलेंडर के सभी महीने बराबर नहीं होते। कोई महीना 31 दिन का होता है, कोई 30 का, तो फरवरी 28 या 29 दिन की होती है। प्रीपेड सिस्टम को ऑटोमैटिक और फिक्स रखने के लिए उन्होंने 28 दिन का एक ऐसा स्टैंडर्ड साइकिल चुना, जो हर महीने बिना किसी बदलाव के फिट बैठ सके।

क्या इस पर अब तक कोई एक्शन हुआ?

ग्राहकों की इसी नाराजगी को देखते हुए देश के टेलीकॉम रेगुलेटर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( TRAI) ने सख्त रुख अपनाया है। टेलीकॉम रेग्युलेटर के आदेश के मुताबिक, अब सभी टेलीकॉम कंपनियों जैसे कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के लिए अपने पोर्टफोलियो में कम से कम एक प्लान ऐसा रखना जरूरी है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिनों की हो। इसके साथ ही एक कैलेंडर मंथ प्लान भी देना होता है, जो हर महीने की उसी सेम तारीख को रिन्यू होता है (जैसे अगर 15 तारीख को रिचार्ज किया, तो अगला रिचार्ज अगली 15 को ही होगा, चाहे महीना 31 का हो या 28 का)।

यह भी पढ़ें: तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO

सरकार भी लगातार कंपनियों पर दबाव बना रही है कि वे इन 30 दिन वाले प्लान्स को फ्रंट पर प्रमोट करें ताकि ग्राहकों को सही जानकारी और विकल्प मिल सके। बावजूद इसके कंपनियां आज भी 28 दिन वाले प्लान सबसे ज्यादा बेचती हैं, क्योंकि वे सस्ते दिखते हैं।

Telecom companies 28 days recharge plan how they earned extra money from users

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 09:37 PM

Topics:  

  • Business News
  • Department of Telecom
  • Jio Recharge Plan
  • Navbharat Explainer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.