TCS और NVIDIA की हुई साझेदारी, अब यूजर्स को मिल सकेगी एआई सर्विस
टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने एनवीडिया की बिजनेस यूनिट के साथ मिलकर कई सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई बेस्ड सर्विस प्रदान करने का फैसला किया है। ये दोनों कंपनियां मिलकर कई सेक्टरों को एआई सर्विस प्रदान कर सकती है।
- Written By: अपूर्वा नायक
जेन्सेन हुआंग और मुकेश अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के रुप में पहचान बनाने वाली कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस यानी टीसीएस जल्द ही एआई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए आगे बढ़ रही है। आपको बता दें कि इसके लिए टीसीएस ने दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली और सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया के साथ हाथ मिला लिया है। इसके लिए टीसीएस ने एनवीडिया की बिजनेस यूनिट से संपर्क जोड़ा है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने एनवीडिया की बिजनेस यूनिट के साथ मिलकर कई सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई बेस्ड सर्विस प्रदान करने का फैसला किया है। इससे कंपनी को एडवांस्ड टेक्निकल सॉल्यूशंस भी मिल सकेगें, जो एआई की मदद से ऑपरेट हो सकेगें।
भारत दौरे पर है एनवीडिया के सीईओ
गौरतलब है कि दुनिया की सबसे बड़ी चिप मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग इन दिनों भारत यात्रा पर आए हुए है। फिलहाल वे मुंबई में मौजूद है और एक कॉन्क्लेव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जेनसेन हुआंग की कंपनी के जरिए एनवीडिया एआई वर्ल्ड समिट इंडिया 2024 में भारत के कई बड़े बिजनेसमैन से मुलाकात कर रहे हैं। आज इस समिट का दूसरा दिन है। एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है और इस कंपनी के साथ हाथ मिलाने से भारत के साथ साथ टीसीएस जैसी कंपनी को भी काफी फायदा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
CBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
कल शिंदे सेना में गए, आज शरद पवार के सिल्वर ओक पहुंचे आनंद परांजपे; महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बढ़ा सस्पेंस
ये भी पढ़ें :- शेयर मार्केट की सपाट शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी भी रहे सुस्त
एनएसई को दी जानकारी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को अपनी पार्टनरशिप की जानकारी दे दी है। इन दोनों कंपनियों ने बिजनेस यूनिट सेटअप करने के लिए एक साथ आने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी देने के लिए प्रेस रिलीज भी की जा रही है।
किन सेक्टर्स को हो सकता है फायदा
टाटा समूह और एनवीडिया के साथ आने से कई सेक्टर्स को इसका सीधा फायदा हो सकता है। ये दोनों कंपनियों का ज्वाइंट वेंचर अलग-अलग इंडस्ट्रीज को एआई सोल्यूशन प्रदान करवाएगी। इन सेक्टर में बैंकिंग सेक्टर, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर, फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर, टेलीकॉम सेक्टर, रिटेल वेयरहाउसिंग और ऑटोनोमस व्हीकल्स जैसे सेक्टरों का समावेश हैं। कंपनी ने इस सारे सेक्टरों को एआई सर्विस प्रोवाइड करने की जानकारी दी है।
