Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, उधर टाटा ग्रुप के शेयर हुए धड़ाम

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश होने का सीधा असर टाटा ग्रुप की कंपनियों पर पड़ा है। इस विमान हादसे के चलते शेयर मार्केट में टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 12, 2025 | 04:27 PM

अहमदाबाद प्लेन क्रैश (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें एक बड़े विमान हादसे की खबर आयी है। यात्रियों को लेकर जाने वाला एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा अहमदाबाद से मेघानी इलाके में हुआ है। इस प्लेन क्रैश का सीधा असर शेयर मार्केट पर होता हुआ नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि जैसे ही एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने की खबर सामने आयी है, वैसे ही टाटा ग्रुप के सभी स्टॉक्स एक के बाद एक धड़ाम हुए हैं। ऐसा इसीलिए हुआ है क्योंकि एयर इंडिया एयरलाइन कंपनी का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास में हैं। जिसके कारण टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। इस प्लेन क्रैश से सिर्फ एविएशन सेक्टर की नहीं बल्कि टाटा ग्रुप की मार्केट वैल्यू को भी जोरदार झटका लगा है।

एक झटके में गिरे टाटा कंपनी के ये शेयर

टीसीएस के शेयर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आयी है। टाटा स्टील के शेयरों में 3 प्रतिशत, टाटा पावर के शेयरों में 2.5 प्रतिशत, टाटा एलेक्सी के शेयरों में 2 प्रतिशत, टाटा कम्यूनिकेशन के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा, टाटा मोटर्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्यादा, टाटा केमिकल्स के शेयरों में 3 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर्स के शेयरों में 2 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट आयी है।

सम्बंधित ख़बरें

अहमदाबाद में पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? इटली के अखबार ने किया बड़ा दावा, सामने आई असलियत

महाराष्ट्र सरकार और Tata ट्रस्ट्स ने विदर्भ-मराठवाड़ा के विकास के लिए MoUs साइन; जानें आपको क्या मिलेगा फायदा

शेयर निवेशक बेहाल, सरकार मालामाल! STT से खजाने में आए 50,000 करोड़ रुपये

एयर इंडिया के पायलट ने ‘जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर इटली के अखबार का बड़ा दावा

बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स, टाटा कंज्यूमर, टाटा इंवेस्टमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में देखी गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस प्रकार की घटनाओं से निवेशकों के मन में डर और असमंजस का भाव पैदा हो जाता हैं, जिससे ग्रुप से जुड़ी सभी कंपनियों के शेयरों पर प्रेशर बन गया है। एयर इंडिया के साथ टाटा का नाम जुड़ा होने के कारण मार्केट ने पूरे ग्रुप को जज करना शुरू कर दिया है।

‘हम समझौते के बेहद करीब’, भारत और यूरोपीय संघ के बीच FTA पर बोले पीयूष गोयल

242 यात्री प्लेन में थे सवार

जानकारी के अनुसार, ये विमान हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ करते हुए हुआ है। फ्लाइट का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकराने की बात कही जा रही है। ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ करीब 242 यात्री सवार थे।

Tata groups companies share falls due to air india crash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 03:45 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Share Market
  • Tata Group

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.