Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट

Sudha Milk Price: देश की बड़ी मिल्क कंपनियों द्वारा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के बाद बिहार की प्रमुख डेयर सुधा ने दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 21, 2026 | 10:06 PM

सुधा दूध, (सोर्स- सुधा डेयरी)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sudha Milk Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में भी महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब अन्य रोजमर्रा की चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार की कंपनी सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। इससे कुछ दिन पहले अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए थे। जिसके बाद पंजाब और केरल राज्य की कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की है।

देश की बड़ी मिल्क कंपनियों द्वारा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के बाद बिहार की प्रमुख डेयर सुधा ने दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये नई कीमतें शुक्रवार, (22 मई 2026) से लागू हो जाएंगी। ऐसे में अब बिहार की आम जनता पर इसका काफी बोझ पड़ने वाला है।

कीमतें बढ़ने के बाद सुधा दूध का ताजा भाव

सुधा डेयरी द्वारा दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब कौन सा दूध कितने रुपये का मिलेगा। आइए देखते हैं नया रेट लिस्ट-

सम्बंधित ख़बरें

Go-LX पर खरीद-बेच सकेंगे गाय, शंकराचार्य ने बेवसाइट बनवाने का किया एलान, बोले- सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने…

राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ

आज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक खत्म

विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक

  • फुल क्रीम मिल्क (गोल्ड) पहले 65 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जो अब कीमतें बढ़ने के बाद 67 रुपये का हो जाएगा।
  • सुधा शक्ति दूध जो अब तक 57 रुपये प्रति लीटर मिलता था, वो अब 59 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
  • सुधा काऊ मिल्क (गाय का दूध) अब तक 54 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
  • सुधा हेल्दी (टोंड) दूध जो पहले 52 रुपये प्रति लीटर का था, वो अब 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
  • सुधा स्मार्ट (डबल टोंड) 28 रुपये प्रति आधा लीटर हो जाएगा।

सुधा डेयरी ने क्यों बढ़ाई दूध की कीमतें?

सबसे पहले अमूल और मदर डेयरी ने मिल्क प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए थे। जिसके बाद अब बिहार की सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए है। ये फैसला उत्पादन लागत, पशु चारे की बढ़ती कीमतों और वितरण के खर्च में हो रही वृद्धि की वजह से की गई है। इसका सीधा असर आम आदमी के घर के बजट पर पड़ने वाला है। दूध की कीमतें बढ़ने से चाय, मिठाई, दही, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी का बड़ा झटका! जून से ₹30,000 तक बढ़ेंगे कारों के दाम; जानें क्या है वजह

पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर

बता दें कि हाल ही में केरल की कंपनी मिल्मा ने भी दूध की कीमतों में 4 रुपये की वृद्धि की है। देशभर में दूध समेत पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हो रही है। इस युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल के आयात में परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के दामों में भी इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से कंपनियां अब इस महंगाई का बोझ जनता पर डालने को मजबूर है।

Sudha milk price increased by rupee 2 per litre in bihar from 22nd may

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 10:06 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Latest News
  • Milk Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.