Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार का ब्लैक डे! 872 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 3.44 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

बीएसई सेंसेक्स 872 अंक के साथ 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी50 इंडेक्स 261.55 अंक गिरकर 24,683.90 अंक नीचे चला गया। इससे मार्केट कैप 3.44 लाख करोड़ रुपये घटकर 440.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 20, 2025 | 06:03 PM

शेयर मार्केट में गिरावट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

घरेलू शेयर बाजार के लिए मंगलवार (20 मई) का दिन किसी बुरे सपने जैसा रहा। सुबह मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद भी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को सेंसेक्स 872 अंक यानी 1.06% गिरावट के साथ 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 261.55 अंक यानी 1.05% गिरावट के साथ 24,683.90 अंक नीचे चला गया।

शेयर बाजार में आए इस बदलाव के चलते लोग बाजार बंद होने तक अपने शेयर बेचते नजर आए। इस गिरावट का असर सबसे ज्यादा ऑटो, कंज्यूमर गुड्स और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों पर देखने को मिला। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3.44 लाख करोड़ रुपये घटकर 440.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।

30 में से 26 कंपनियों में गिरावट

मंगलवार को सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 फीसदी गिरावट देखने को मिली। बीएसई में लिस्टेड 30 में से 26 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में व्यापार के दौरान 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड,बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी में तेजी रही।

समंदर में काम करेगा अडानी का डिफेंस सिस्टम! इस कंपनी के साथ हुई बड़ी साझेदारी

गिरावट के प्रमुख कारण

  • मूडीज ने अमेरिकी सरकार की क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर Aa1 कर दिया है। इसकी वजह अमेरिका पर बढ़ता कर्ज है। इस खबर से वैश्विक बाजार अलर्ट हो गया है। बॉन्ड यील्ड में भी बढ़ोतरी हुई है। 30 साल के ट्रेजरी यील्ड 5.03% तक पहुंच गया, जो नवंबर 2023 के बाद सबसे ज्यादा है।
  • विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) सतर्क हो गए हैं। उन्होंने 19 मई को 526 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी 238 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एक महीने में ये पहली बार हुआ है जब FIIs और DIIs दोनों ने एक साथ शेयर बेचे हों।
  • निफ्टी में कम समय में ओवरबॉट दिख रहा था। सोमवार की मंदी से निवेशकों को बाजार में अनिश्चितता का संकेत मिला। मंगलवार को, इंडेक्स 25,000 के स्तर से ऊपर नहीं टिक पाया और 24,900-24,800 के महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन को तोड़ दिया। इससे व्यापारियों में सावधानी बढ़ गई।

Stock market sensex fell by 872 points 344 lakh crore rupees was loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 06:02 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market Today

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत-मालदीव के बीच लगातार बढ़ रहा द्विपक्षीय व्यापार, 7 सालों में तीन गुना बढ़ा ट्रेड

2

कितने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सीपी राधाकृष्णन, NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

3

भारत फिर से बनेगा सोने की चिड़िया! इस राज्य में मिले कई गोल्ड रिजर्व; खुदाई शुरू

4

घरेलू शेयर मार्केट में बिकवाल बन रहे FPI, अगस्त में अब तक ₹20,975 करोड़ निकाले

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.