Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Share Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन उछाल, 115 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निवेशकों की बंपर कमाई

Share Market: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निवेशकों ने चुनिंदा सेक्टरों को लेकर भरोसा दिखाया। हालांकि, बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक में बढ़त दिखी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 23, 2025 | 08:18 PM

शेयर मार्कट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता और कमोडिटी शेयरों में खरीदारी आने से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी में 50 अंकों की तेजी रही। विश्लेषकों ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निवेशकों ने चुनिंदा सेक्टरों को लेकर भरोसा दिखाया। हालांकि, बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 115.39 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 76,520.38 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 338.55 अंक चढ़कर 76,743.54 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 50 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 23,205.35 पर बंद हुआ। यह शेयर बाजार में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा। बुधवार को सेंसेक्स 566.63 अंक बढ़कर 76,404.99 अंक और निफ्टी 130.70 अंक बढ़कर 23,155.35 अंक पर बंद हुआ था।

इन कंपनियों के शेयरों में रही तेजी

गुरुवार को सेंसेक्स के ग्रुप में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी रही। हालांकि, इसके उलट कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक में गिरावट दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, शुरुआती गिरावट के बाद ‘रॉकेट’ बना बाजार; 317 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

Share Market: शेयर बाजार में त्राहिमाम! 1236 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 365 अंकों की गिरावट

Share Market Crash: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 1000 अंक टूटा सेंसेक्स; इन 3 वजहों से हजारों करोड़ स्वाहा

Share Market: शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 83969 और निफ्टी 25873 के स्तर पर मजबूती के साथ खुले

बाजार में अमेरिकी सरकार के फैसलों से वैश्विक व्यापार प्रभावित होने, महंगाई तेज होने और मुद्राओं में उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि, आगामी बजट से जुड़ी उम्मीदों ने गिरावट के रुझान को थामने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों में उनका प्रदर्शन तिमाही आधार पर बेहतर नजर आने से चौथी तिमाही भी बेहतर होने की उम्मीदें बढ़ी हैं। विनोद नायर, (रिसर्च हेड, जियोजत फाइनेंशियल सर्विसेज)

BSE पर लिस्टेड 2,119 कंपनियों में बढ़त

छोटी कंपनियों से जुड़े बीएसई स्मालकैप सूचकांक में 0.67 प्रतिशत और मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में 1.78 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कुल मिलाकर बाजार का दायरा सकारात्मक रहा और बीएसई पर सूचीबद्ध 2,119 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं। लेकिन 1,842 शेयरों में गिरावट रही जबकि 106 अन्य में कोई बदलाव नहीं हुआ। व्यापक सकारात्मक कारोबार के बीच बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2,75,359.24 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,63,686.80 करोड़ रुपये हो गया।

स्टॉक्सबॉक्स के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेय रणदिव ने कहा कि बाजार की कमजोर शुरुआत के बाद आईटी शेयरों में लिवाली आने से इसने तेजी पकड़ी। आईटी क्षेत्र को उम्मीद है कि अमेरिका में ट्रंप सरकार एआई ढांचे पर निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन देंगे।

बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट चढ़कर बंद हुए जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी।

Stock market rises for the second consecutive day sensex rises 115 points know the condition of nifty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 08:18 PM

Topics:  

  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.