Share Market: तेजी का सिलसिला रहेगा जारी या गिरावट की मार? सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; ये फैक्टर तय करेंगे चाल
Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए थे। सेंसेक्स 1695.40 अंक और निफ्टी 461 अंक उछलकर बंद हुआ।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट आउटलूक, (डिजाइन फोटो/नवभारत)
Share Market Outlook: घरेलू शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड पॉलिसी, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक आंकड़ोंं जैसे थोक महंगाई और आयात-निर्यात से बाजार की चाल तय होगी। अगले हफ्ते अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर बाजार की निगाहें होंगी। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्ष शांति समझौता करने के अंतिम दौर में है। जल्द ही अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए एक डील हो सकती है।
अमेरिकी फेड की बैठक 16-17 जून को प्रस्तावित है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब कच्चे तेल के दाम उच्च स्तर पर बने हुए हैं और इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस बैठक में ब्याज दरों में इजाफा किया जाता है तो बाजार पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
बीते हफ्ते कैसी रही बाचार की चाल?
घरेलू स्तर पर भी 15-19 जून के बीच कई आर्थिक आंकड़े आएंगे। सरकार द्वारा थोक महंगाई के आंकड़े 15 जून को जारी किए जाएंगे। वहीं, आयात निर्यात और बैंलेंस ऑफ ट्रेड के आंकड़े 16 जून और विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा 19 जून को आएगा। बीता हफ्ता घरेलू शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस दौरान सेंसेक्स 1,284.61 अंक या 1.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,527.95 और निफ्टी 256.20 अंक या 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
निफ्टी बैंक के शेयरों में रही तेजी
इस दौरान बाजार का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी बैंक 4.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (3.54 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (1.97 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.09 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (0.92 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (0.59 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (0.54 प्रतिशत) और निफ्टी ऑटो (0.49 प्रतिशत) की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी (4.19 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (2.78 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (2.73 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (2.05 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (1.82 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: Share Market में रिकॉर्ड ओपनिंग: सेंसेक्स 1000 अंक मजबूत, निफ्टी भी 292 अंकों की जबरदस्त छलांग लगाकर 23453 पर
शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ बाजार
बता दें कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानी की शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंक या 2.30% की उछाल के साथ 75,527.95 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 461.30 अंक या 1.99 फीसदी उछलकर 23,622.90 पर क्लोज हुआ था। सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में एचसीएल टेक, पावरग्रीड और टेक महिंद्रा को छोड़कर सभी 27 कंपनियां हरे निशान में रहीं। वहीं बजाज फाइनेंस 5.56% की उछला के साथ टॉप गेनर रहा था।
एजेंसी इनपुट के साथ-
