- Hindi News »
- Business »
- Spicejet Net Profit Triples To Rs 325 Crore In March Quarter
Spicejet ने जारी की Quarterly Report, मार्च तिमाही में 3 गुना कमाई के साथ 325 करोड़ रुपये पर पहुंचा कारोबार
एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने हाल ही में अपनी कंपनी की तिमाही रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आधार पर ये जानकारी मिली है कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी के प्रॉफिट में 3 गुना बढ़त हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

स्पाइसजेट (प्रतीकात्मक फोटो)
मुंबई : एविएशन सेक्टर की सबसे किफायती एयरलाइंस मानी जाने वाली स्पाइसजेट ने शनिवार को अपनी मार्च महीने की तिमाही रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ये कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट में लगभग 3 गुना बढ़त हुई है। इस बढ़त के साथ ये राशि 324.87 करोड़ पर पहुंच गई हैं। एयरलाइन ने शेयर मार्केट को जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 119 करोड़ था।
स्पाइसजेट ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 16 प्रतिशत घटकर 1,446.37 करोड़ रुपये रह गया, जो 2023-24 की चौथी तिमाही में 1,719.3 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024-25 में स्पाइसजेट ने 58.74 करोड़ रुपये का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में उसे 409 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस अवधि में ऑपरेशनल रेवेन्यू 25 प्रतिशत घटकर 5,284 करोड़ रुपये रह गया, जो 2023-24 में 7,050 करोड़ रुपये था।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 319 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा क्वार्टरली प्रॉफिट दर्ज किया और पूरे साल का नेट प्रॉफिट 48 करोड़ रुपये रहा, जो 7 साल में पहला है, जो इसकी वित्तीय और परिचालन बदलाव रणनीति की सफलता को रेखांकित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…
DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट
31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ! 10 महीने के हाई लेवल पर थोक महंगाई; सब्जियां और दालें हुईं और महंगी
प्रवर्तक समूह ने 500 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश पूरा कर लिया है, जिसमें पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 294.09 करोड़ रुपये की अंतिम किस्त भी शामिल है। यह कंपनी के दीर्घकालिक दृष्टिकोण और क्षमता में उसके मजबूत विश्वास को दर्शाता है।
स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक यानी सीएमडी अजय सिंह ने कहा है कि स्पाइसजेट ने शानदार नतीजे दिए हैं, जिससे हमारे ऑपरेशनल और फाइनेंशियल रिपोर्ट में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। लगातार दूसरी तिमाही और सात साल बाद पूरे वित्त वर्ष में प्रॉफिट दर्ज करना हमारी टीम के अथक प्रयासों, हमारे यात्रियों के निरंतर भरोसे और हमारे ब्रांड की दृढ़ता का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि मजबूत बहीखाता, निवेशकों के नए विश्वास और निरंतर नेटवर्क विस्तार के साथ, स्पाइसजेट कंटीन्यूड ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है।
अजय सिंह ने कहा है कि हालांकि जटिल सप्लाई चेन कैटेगरी और इंजन ओवरहाल चुनौतियों के कारण हमारे ठप बेड़े के पुनरुद्धार में अनुमान से अधिक समय लगा है, लेकिन अब रफ्तार स्पष्ट रूप से बन रही है। स्टैंडर्डएयरो और कार्लाइल एविएशन जैसे विश्व स्तरीय ओईएम और एमआरओ के साथ हमारी साझेदारी फलदायी हो रही है, और इंजन ओवरहाल का काम चल रहा है। ओवरहाल किए गए इंजन अब वापस आ रहे हैं, हम आने वाले हफ्तों में परिचालन क्षमता में लगातार वृद्धि की उम्मीद करते हैं।
अब एयर इंडिया ने भी कर दिया ऐलान, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पीड़ितों को इतना मुआवजा देगी कंपनी
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना की हृदय विदारक त्रासदी ने सभी को गहराई से प्रभावित किया है। स्पाइसजेट के सीएमडी ने कहा है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। इस विनाशकारी दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। पूरा विमानन समुदाय दुख की इस घड़ी में एक साथ खड़ा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Spicejet net profit triples to rs 325 crore in march quarter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














