दुनिया भर में चांदी ने काटा गदर! पहली बार कीमतें 100 डॉलर के पार, देखें भारत में क्या है भाव
Silver Prices in India: आज 24 जनवरी, शनिवार को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 3,40,010 रुपये/किलो चल रहा है। दिल्ली के अलावा मुंबई में भी करीब-करीब यही भाव चल रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
चांदी की कीमतों में तेज रफ्तार, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Silver Prices Today: चांदी की कीमतों ने हाल ही में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह लगातार बढ़ रही है और रुकने का नाम नहीं ले रही। पिछले 30-35 दिनों में 1 लाख रुपये का उछाल और फिर कुछ ही दिनों में करीब 40 हजार रुपये का और इजाफा, ये कोई मामूली बात नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में बाजार में चांदी की कमी, खदानों से निकलने वाली आपूर्ति से कहीं अधिक मांग और विभिन्न उद्योगों में बढ़ते उपयोग के कारण चांदी के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया। 23 जनवरी, शुक्रवार को पहली बार चांदी की कीमतें $100 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गईं। भारत में भी चांदी के भाव 3,40,000 रुपये प्रति किलो के पार चले गए।
24 जनवरी, शनिवार का हाल
देश में चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 जनवरी, शनिवार को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 3,40,010 रुपये प्रति किलो रहा। दिल्ली और मुंबई में भी लगभग यही भाव देखने को मिला। चेन्नई में चांदी की कीमतें 3,45,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं। हैदराबाद में यह इससे भी अधिक थी। अहमदाबाद और वडोदरा में चांदी का भाव लगभग 3,40,100 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: MCX पर उथल-पुथल! सोना हुआ महंगा तो चांदी के दाम टूटे, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी में तेजी, जानें आज का ताजा भाव
एक साल में 4 गुना बढ़ी चांदी की कीमत
एक साल पहले, 24 जनवरी 2025 को चांदी का भाव लगभग 84,792 रुपये प्रति किलो था। वहीं आज, 24 जनवरी 2026 को बुलियन मार्केट (bullion-rates.com) के मुताबिक, यह 3,40,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। यानी केवल एक साल में चांदी के दाम लगभग 4 गुना (4.01 गुना) बढ़ गए हैं। कुल मिलाकर, पिछले साल की तुलना में चांदी 2,55,208 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है, यानी करीब 301% की जबरदस्त बढ़ोतरी।
यह भी पढ़ें- Indian Economy: भारत की GDP ग्रोथ पर IFM का बड़ा अनुमान… 2026 में 6.3% रहने की उम्मीद
चांदी में रिकॉर्ड तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने $100 प्रति औंस का स्तर पार किया, जिससे इसके दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। न्यूयॉर्क ट्रेडिंग के दौरान चांदी की हाजिर कीमत (Spot price) 4.2% बढ़कर $100.29 तक पहुंच गई। 2025 के अंत तक चांदी की कीमतें पहले ही दोगुनी से अधिक हो गई थीं और नए साल में अब तक इसमें 40% का उछाल आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाइट हाउस वापसी के बाद से चांदी में 225% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
