Automobile : सियाम ने जारी की रिपोर्ट, डोमेस्टिक पब्लिक व्हीकल्स की सेल्स फरवरी के महीने में बढ़ी
फरवरी में माल वाहक थ्री व्हीलर्स की सेल्स 6 प्रतिशत बढ़कर 10,603 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 10,013 इकाई बिकी थी। फरवरी में ई-रिक्शा की सेल्स 51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 741 इकाई रह गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑटोमोबाइल सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : उद्योग संगठन सियाम ने गुरूवार को डोमेस्टिक पब्लिक व्हीकल से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है। सियाम ने कहा है कि कारखानों से कंपनी डीलरों को डोमेस्टिक पब्लिक व्हीकल एक्सपोर्ट फरवरी के महीने में सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत बढ़कर 3,77,689 इकाई हो गया। पिछले साल फरवरी के महीने में टोटल पब्लिक सेल्स 3,70,786 इकाई रही थी।
भारतीय वाहन विनिर्माताओं के महासंघ यानी सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने बयान में कहा है कि पब्लिक व्हीकल सेगमेंट मजबूत रहा और इस साल फरवरी के महीने में 3.78 लाख इकाइयों की अपनी अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स दर्ज की। यह पिछले साल फरवरी की तुलना में 1.9 प्रतिशत की बढ़ी है। हालांकि, पिछले महीने कुल टू-व्हीलर की सेल्स सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,84,605 इकाई रह गई।
स्कूटर की सेल्स इस साल फरवरी में मामूली घटकर 5,12,783 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5,15,340 इकाई थी। पिछले महीने खुदरा विक्रेताओं यानी डीलर को
ऑटोमोबाइल की सप्लाई सालाना आधार पर 13 प्रतिशत घटकर 8,38,250 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल फरवरी में यह 9,64,362 इकाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
फरवरी में मोपेड की सेल्स 18 प्रतिशत घटकर 33,572 इकाई रह गई। पिछले साल फरवरी में टू-व्हीलर की होलसेल सेल्स 15,20,761 इकाई रही थी। रिटेल डीलरों को टोटल थ्री व्हीलर सप्लाई फरवरी में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 57,788 इकाई हो गई, जबकि 1 साल पहले इसी अवधि में यह 55,175 इकाई थी। पब्लिक थ्री व्हीलर की सेल्स पिछले महीने बढ़कर 46,111 इकाई हो गई, जबकि फरवरी, 2024 में यह 43,173 इकाई थी।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
फरवरी में माल वाहक थ्री व्हीलर्स की सेल्स 6 प्रतिशत बढ़कर 10,603 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 10,013 इकाई बिकी थी। फरवरी में ई-रिक्शा की सेल्स 51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 741 इकाई रह गई। मेनन ने कहा है कि मार्च में होली और उगादि के त्यौहारों से डिमांड में तेजी जारी रहने की उम्मीद है, जिससे वित्त वर्ष 2024-25 काफी हद तक सकारात्मक रहेगा।
