ट्रंप के टैरिफ से क्रैश हुआ शेयर बाजार, 705 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों के डूब गए ₹4.25 लाख करोड़

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी गई। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है।
Share Market Down Fall
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में मार्केट लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 705.97 अंक या 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,080.57 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 211.15 अंक या 0.85 प्रतिशत लुढ़कर 24,500.90 पर रहा।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 718.70 अंक या 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,047.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 254.25 अंक या 1.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,294.35 पर था।

रियल्टी सेक्टर में बड़ी गिरावट

बाजार की गिरावट का नेतृत्व आईटी और रियल्टी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.59 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स एक प्रतिशत से अधिक के दबाव के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए 2651 शेयर

सेंसेक्स पैक में टाइटन, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील और ट्रेंट टॉप लूजर्स थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,458 शेयर हरे निशान में, 2,651 शेयर लाल निशान में और 149 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

आज के टॉप गेनर्स

  • टाइटन
  • एलएंडटी
  • मारुति सुजुकी
  • एक्सिस बैंक
  • एशियन पेंट्स

आज के टॉप लूजर्स

  • एचसीएल टेक
  • इन्फोसिस
  • पावर ग्रिड
  • टीसीएस
  • एचडीएफसी बैंक

विश्लेषकों ने क्या कहा?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लागू होने के बाद नकारात्मक धारणा के चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों का रुझान कमजोर हुआ। कपास आयात शुल्क में छूट ने टैरिफ के प्रभावों से निपटने के लिए नीतिगत समर्थन की उम्मीदों को कुछ समय के लिए बढ़ा दिया, जिससे अल्पकालिक इंट्राडे रिकवरी हुई, हालांकि बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

ट्रंप के टैरिफ के शेयर मार्केट पर सीधा असर

बता दें कि आज गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 624 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 80,162 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 183.85 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 24,528 पर था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ का शेयर बाजार पर सीधा असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो सत्रों में ही सेंसेक्स करीब 1500 अंग गिर चुका है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com