खुलते-खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; निवेशकों का बुरा हाल!
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार के लिए खुले। मिडकैप, स्मॉलकैप और लॉर्जकैप में भी तेज गिरावट है।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update Today: घरेलू शेयर मार्केट में आज बुधवार, 24 सितंबर को गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 222.21 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,879.89 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 60.85 अंक या 0.24 प्रतिशत लुढ़ककर 25,108.65 पर पहुंच गया।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में गिरावट नजर आ रही है। ये तीनों इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं पावर और एनर्जी में भी गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट बनी हुई है और यह 332 अंकों से अधिक टूटकर 60,695.57 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर के शेयर में भी बड़ी गिरावट दिख रही है। आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक और आईडीएफसी बैंक के शेयर लाल रंग में नजर आ रहे हैं।
आज के टॉप गेनर्स
- ट्रेंट
- एसबीआई
- मारुति
- अडानी
- एशियन पेंट
आज के टॉप लूजर्स
- टाटा मोटर्स
- टेक महिंद्रा
- भारती एयरटेल
- एक्सिस बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेत
सुबह ग्लोबल बाज़ारों से आज मिले-जुले संकेत थे। अमेरिका में मुनाफावसूली का दौर देखा गया, जहां डाओ और S&P ने रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद गिरावट दर्ज की। डाओ अपने शिखर से 425 अंक फिसलकर करीब 100 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 215 अंक लुढ़का। GIFT निफ्टी भी 50 अंक की गिरावट के साथ 25200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो भारतीय बाज़ार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाज़ार से लगातार बिकवाली जारी रखी है। उन्होंने कैश में 3,550 करोड़ रुपये सहित कुल 2,359 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इसके विपरीत, घरेलू फंड्स (DIIs) ने 21वें दिन भी खरीदारी जारी रखी, जिसमें उन्होंने लगभग 2,700 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह घरेलू निवेशकों का बाजार पर भरोसा दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: क्या आपका भी नहीं आया रिटर्न, इस बार ITR रिफंड में क्यों लग रहा ज्यादा टाइम? जान लें असली वजह
ऑल-टाइम हाई पर सोना-चांदी
कमोडिटी मार्केट में बड़ी हलचल देखने को मिली। सोने और चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया। सोने ने 1,14,179 रुपये और चांदी ने 1,35,700 रुपये का ऑल-टाइम हाई छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी सोना रिकॉर्ड स्तर पर है, जबकि चांदी 14 साल की ऊंचाई पर बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतें भी 2% बढ़कर $68 प्रति बैरल के पास हैं।
