शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स ने लगाई 236 अंकों की छलांग; उछला ये शेयर
Share Market: बीएसई सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में टाटा मोटर्स, मारुति, इटर्नल, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस की शेयरों में तेजी देखी जा रही है। जबकि, टाइटन, एसबीआई और HUL में गिरावट रही।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार, (23 जुलाई) को हरियाली नजर आ रही है। जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.04 अंक या 0.29 प्रतिशत की उछाल के साथ 82,422.85 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 71.70 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 25,132.60 पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में टाटा मोटर्स, मारुति, इटर्नल, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस की शेयरों में तेजी देखी जा रही है। जबकि, टाइटन, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सर्विस सेक्टर में मामूली बढ़त नजर आई और यह हरे निशान में कारोबार करता दिखा। वहीं पॉवर सेक्टर में भी बढ़त का सिलसिला जारी रहा और यह 14 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 6,906.49 अंक पर पहुंच गया। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रियल्टी सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई और यह लाल निशान में नजर आया। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में बड़ी उछाल देखने को मिली है और यह 485.19 अंकों की तेजी के साथ 53,896.57 पर कारोबार कर रहा था।
आज के टॉप गेनर्स
- टाटा मोटर्स
- मारुति
- इटर्नल
- महिंद्र एंड महिंद्रा
- बजाज फाइनेंस
आज के टॉप लूजर्स
- टेक महिंद्रा
- ट्रेंट
- भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
- टाइटन
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड
वैश्विक बाजारों से तेजी के संकते
आज बुधवार की सुबह वैश्विक बाजारों से तेजी के संकेत मिल रहे थे। गिफ्ट निफ्टी 70 अंक चढ़कर 25150 के पार नजर आया। डाओ फ्यूचर्स में भी 75 अंकों की उछाल आई थी। ट्रेड डील के ऐलान से निक्केई ने 950 अंकों की बड़ी छलांग लगाई थी। S&P 500 में कल भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई थी। डाओ 180 अंकों की तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुआ था, तो लगातार 6 दिन लाइफ हाई छूने के बाद नैस्डैक 80 अंक गिरा था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: सोमवार को रॉकेट बनेंगे ये शेयर! एक्सपर्ट्स का भरोसा बढ़ा, क्या आप भी लगाएंगे पैसा?
Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में भारी उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानें अपने शहर का भाव
Bank of Baroda के शानदार नतीजे: ₹8.50 डिविडेंड की घोषणा, मुनाफा 11%, सोमवार को शेयर बाजार में दिख सकती है तेजी
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
ये भी पढ़ें: PM किसान की किश्त पर सरकार की चेतावनी, नहीं करें ये काम; बुरे फंस सकते हैं किसान
जापान पर ट्रंप की जवाबी कार्रवाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान पर 15 प्रतिशत जवाबी टैरिफ के साथ अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा। वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा से पहले कैबिनेट ने भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री आज से लंदन ब्रिटेने के दौरे पर जाएंगे और लंदन में डील साइन करेंगे।
