PM किसान की किश्त पर सरकार की चेतावनी, नहीं करें ये काम; बुरे फंस सकते हैं किसान

PM Kisan Fraud: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पीएम किसान योजना के नाम पर ठग सोशल मीडिया, वॉट्सएप और एसएमएस के जरिए फर्जी मैसेज भेज रहे हैं।
PM Kisan Installment Fraud With Farmers
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद पाने वाले किसानों को केंद्र सरकार ने एक चेतावनी जारी की है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पात्र किसानों को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैल रहे फर्जी मैसेज, लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी है।

साइबर ठग फर्जी मैसेज और लिंक भेजकर पीएम किसान की किश्त चेक करने या और अधिक लाभ का लालच देकर किसानों के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांग रहे हैं। फिर इन जानकारियों के आधार पर किसानों के साथ ऑनलाइन ठगी का अंजाम दे रहे हैं।

कृषि मंत्रालय ने किसानों को किया अलर्ट

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पीएम किसान योजना के नाम पर ठग सोशल मीडया, वॉट्सएप और एसएमएस के जरिए फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में किसानों को अधिक पैसे, बोनतस या तुरंत किस्त ट्रांसफर करने का वादा किया जाता है। कई बार ये शातिर ठग किसाने से आधार संख्या, बैंक डिटेल्स और ओटीपी तक भी मांगते हैं।

ओटीपी से ठगी का खतरा

इसके अलावा मैसेज के जरिए लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा जाता है। लिंक पर क्लिक कर ओटीपी डालते ही बैंक खाते से पैसे निकाल कर किसानों से ठगी की जा सकती है। हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फर्जी लिंक या APK एप डाउनलोड करने से फोन हैक होने और निजी डेटा चोरी होने का खतरा है।

ठगी से कैसे बचें?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सलाह दी है कि किसान सिर्फ और सिर्फ अधिकारिक स्त्रोतों पर भरोसा करें। पीएम किसान की कोई भी अधिकारिक जानकारी आप www.pmkisan.gov.in या @pmkisanofficial (X और फेसबुक) से लें सकते हैं। किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।

PM किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि प्रदान करती है। यह पैसे तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है, यानी हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त मिलती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और मझले किसानों को वित्तीय मदद देना है ताकि वे अपनी खेती में सुधार कर सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com