Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट; तेजी में बजाज फाइनेंस

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले। हालांकि, ये गिरावट बहुत मामूली है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 15, 2025 | 09:59 AM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Follow Us:

Share Marke Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार, 15 सितंबर को बड़ी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां कारोबार के शुरुआत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 36.76 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 81,867.94 पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 24.55 अंक या 0.10 प्रतिशत टूटकर 25,089.45 पर पहुंच गया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, लॉर्ज कैप और स्मॉलकैप में तेजी बनी हुई है। ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में 131.18 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी है और यह 60,092.94 अंक पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो इसमें 96 अंकों से अधिक की तेजी बनी हुई है। यस बैंक इस इंडेक्स में टॉप पर बना हुआ है। एनर्जी सेक्टर में मामूली बढ़त देखी जा रही है और यह 28 से अधिक अंक उछलकर कारोबार कर रह है।

आज के टॉप गेनर्स

  • बजाज फाइनेंस
  • इटर्नल
  • अडानी पोर्ट्स
  • एल एंड टी
  • बजाज फिनसर्व

आज के टॉप लूजर्स

  • इन्फोसिस
  • एशियन पेंट
  • सनफार्मा
  • एचसीएल टेक
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा

अगस्त में बढ़ी खुदरा महंगाई

अगस्त महीने में देश की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) बढ़कर 2.07% रही, जो कि अनुमानित 1.5% से कहीं ज्यादा है। हालांकि, यह आंकड़ा चिंता का विषय है, लेकिन राहत की बात यह है कि खाने-पीने की चीजें लगातार तीसरे महीने सस्ती हुई हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के प्रयास सफल हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ

कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट

अब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल

आम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला

घरेलू बाजार में लौटे विदेशी निवेशक

भारतीय बाजारों के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक खबर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) और घरेलू फंड्स (DIIs) की लगातार जारी खरीदारी है। शुक्रवार को FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में करीब 3200 करोड़ रुपए की दमदार खरीदारी की। वहीं, घरेलू फंड्स ने भी लगातार 14वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए 1550 करोड़ रुपए बाजार में डाले। यह मजबूत खरीदारी बाज़ार के लिए एक बड़ा सपोर्ट साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Nepal: जेन-जी आंदोलन में अरबों का नुकसान, हजारों लोगों का छिना रोजगार; बड़ी कीमत चुका रहा नेपाल

डिफेंस सेक्टर को बड़ी उड़ान

रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार फ्रांस से 114 राफेल विमानों की खरीद के लिए लगभग 2 लाख करोड़ रुपए की बड़ी डील करने की तैयारी में है। इस डील की सबसे खास बात यह है कि अब राफेल विमानों के कई पार्ट्स भारत में ही बनाए जाएंगे, जिससे घरेलू रक्षा निर्माण क्षेत्र को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Share market update today 15th september sensex fall by 59 points nifty aslo slide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 09:47 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.