Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर मार्केट की सपाट शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी भी रहे सुस्त

गुरूवार को शेयर बाजार के कारोबार का रुख मिला जुला रहा है। आज के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। प्री ओपनिंग सेशन में बढ़त के बाद ये सूचकांकों में अचानक से गिरावट दिखायी दी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 24, 2024 | 10:36 AM

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : दिवाली आने के पहले ही शेयर बाजार की चाल बदलती हुई नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से मार्केट में सुस्ती छायी हुई है। कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद भी बाजार का रुख नरम दिखायी दे रहा है। आज प्री ओपनिंग सेशन में उतार चढ़ाव से भरा कारोबार देखने मिला है। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से इंवेस्टर्स की धारणा प्रभावित हुई जिससे सूचकांकों ने जल्द ही अपनी शुरुआती बढ़त खो दी।

आज के प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों सूचकांकों में हल्की तेजी दिखायी दी है। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 177.84 अंक चढ़कर 80,259.82 अंक के स्तर पर पहुंचा है। साथ ही निफ्टी में भी 45.15 अंक की बढ़त देखी गई है, जिसके बाद ये 24,480.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, सूचकांकों को जल्द ही बिकवाली का सामना करना पड़ा और वे गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयर भी नुकसान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी देखने मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक

Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान

Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी

ये भी पढ़ें :-  नहीं थम रहा शेयर बाजार गिरने का सिलसिला, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

स्थिर रहा रुपया

रुपया गुरूवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर स्थिर रहा है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सुधार के संकेत से लोकल करेंसी को थोड़ा समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.06 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 1 पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

विदेशी बाजारों के नतीजे

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

बुधवार को कैसा था रुपये का कारोबार

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 104.20 पर रहा।

इस कीमत के शेयर खरीदे

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,684.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 6,039.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market update for october 24

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 10:36 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.