- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session For October 23
नहीं थम रहा शेयर बाजार गिरने का सिलसिला, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार
- Written By: अपूर्वा नायक
बुधवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 138.74 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,081.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 80,000 के नीचे 79,891.68 अंक तक आ गया था।

शेयर मार्केट (सौजन्य : फाइल फोटो)
मुंबई : हफ्ते की शुरूआत के तीसरे दिन भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज के कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स को 138 से भी ज्यादा अंकों का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी लगातार जारी है, जिसके कारण मोटर, मेडिकल और कैपिटल गुड्स कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है।
आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 138.74 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,081.98 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 80,000 के नीचे 79,891.68 अंक तक आ गया था। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 22 नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.60 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,435.50 अंक पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें :- शेयर बाजार में आयी बहार, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
सेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
Share Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस के दूसरी तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट सामने आने के बाद कंपनी का शेयर लगभग 5 प्रतिशत तक बढ़ गया है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 4,014 करोड़ रुपये रहा। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।
इतनी कीमत के शेयर खरीदे
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने मंगलवार को 3,978.61 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 5,869.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
तेजी से कटौती की उम्मीद
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कंपनियों के तिमाही परिणाम हल्के रहने और एफआईआई की निकासी जारी रहने से बाजार को लेकर धारणा प्रभावित हुई। हालांकि, मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में हाल की गिरावट के बाद लिवाली देखने को मिली। वैसे इस स्थिति के आगे बने रहने को लेकर अनिश्चितता है।” नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड पर रिवॉर्ड बढ़ा है। इससे फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में तेजी से कटौती को लेकर उम्मीद कम हुई है।”
एशियाई बाजार का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। यूरोप के बाजारों में दोपहर कारोबार में कारोबार मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को स्थिर रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.30 डॉलर प्रति बैरल रहा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market closing session for october 23
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














