Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निवेशकों में दौड़ी आशा की लहर, शेयर बाजार में छायी हरियाली

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने मिली है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 14, 2024 | 10:37 AM

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : आज शेयर बाजार के कारोबार में शुभ संकेत देखने को मिल रहे है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गिरावटी सत्र के बाद गुरूवार को बाजार में रौनक छाती हुई नजर आ रही है।  घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के कारण बाजार का कारोबार ठप्प होता हुआ लग रहा था, लेकिन आज घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में फिर से तेजी लौट रही है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 अंक के स्टर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई निफ्टी 86.25 अंक की बढ़त के साथ 23,645.30 अंक पर रहा है। बीएसई बेंचमार्क में पिछले दो सत्र में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

रुपया बनाम डॉलर

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निवेशकों की ओर से डॉलर की मजबूत डिमांड के कारण रुपया गुरूवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 84.40 प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.40 प्रति डॉलर पर खुला है, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 1 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 84.39 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.66 पर रहा।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market Update: शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा और 25556 पर निफ्टी की मजबूत शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार: सेंसेक्स 1,119 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,400 पर, IT शेयरों ने बढ़ाई चिंता

CleanMax IPO: फंडों ने लगाए निवेशकों के करोड़ों रुपये दांव पर

कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने मिली है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, मारुति और लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

इस कीमत के शेयर खरीदें

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,502.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 6,145.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market update for 14 november

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2024 | 10:29 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.