Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खतरे के लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, भारतीय रुपये ने अमेरिकी डॉलर को दी जबरदस्त टक्कर

मंगलवार के दिन शेयर बाजार से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपये में उछाल देखा जा रहा है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 13, 2025 | 11:12 AM

शेयर बाजार (सौ. फाइल फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार का कारोबार कुछ खास नहीं रहा है। आज प्री ओपनिंग सेशन में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक खतरे के लाल निशान पर ओपन हुए हैं। इसके अलावा एक दिन की छुट्टी के बाद खुलने वाले मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में जबरदस्त तेजी देखने के लिए मिली है।

आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 497.5 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद शेयर बाजार फिलहाल 81,932.40 अंक पर ट्रेड कर रहा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 117.2 अंक नीचे गिरकर 24,807.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।

आज मुद्रा विनिमय बाजार से अच्छी खबर आ रही है। भारत और पाक तनाव खत्म होने के बाद में आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74 पैसे की बढ़त के साथ 84.62 पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: शेयर मार्केट में लौटी तूफानी तेजी, 943 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; इन स्टॉक्स से मचाया धमाल

शेयर बाजार में लौटी हरियाली: बजट की भारी गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Budget 2026: बजट में निर्मला सीतारमण के वो ऐलान, जिससे औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार; 8,00,00,00,00,000 हुए स्वाहा

Budget 2026: आयकर नियमों में बदलाव और शेयर बाजार पर टैक्स बढ़ा, जानें मिडिल क्लास को क्या मिला

कैसा रहा कारोबार

बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 497.5 अंक की गिरावट के साथ 81,932.40 अंक पर आ गया है। साथ ही एनएसई का निफ्टी 117.2 अंक फिसलकर 24,807.50 अंक पर रहा है। शुरुआती कॉन्ट्रेक्ट के बाद बीएसई का सेंसक्स 788.62 अंक की गिरावट के साथ 81,641.28 अंक पर जबकि निफ्टी 209.90 अंक नीचे गिरकर 24,714.80 अंक पर कारोबार करने लगा।

किन कंपनियों ने मारी बाजी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इटर्नल, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और नेस्ले के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक,सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था। एसएंडपी 500 में 3.26 प्रतिशत, नैस्डैक कम्पोजिट में 4.35 प्रतिशत और डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.81 प्रतिशत की तेजी आयी है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन ने हाल ही में एक-दूसरे पर लगाए भारी टैरिफ में से ज्यादातर पर 90 दिन की रोक लगाने को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनने की सोमवार को जानकारी दी थी। इसके बाद से बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,246.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market update for 13 may 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 10:09 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.