Share Market: शेयर मार्केट में लौटी तूफानी तेजी, 943 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; इन स्टॉक्स से मचाया धमाल
Share Market: मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बाजार लाल निशान में खुला था। इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 167.26 गिरकर 80,555.68 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 28.95 अंक की गिरावट के साथ 24,796.50 पर खुला।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,666.46 और निफ्टी 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,088.40 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व इन्फ्रा और ऑटो शेयरों ने किया।
निफ्टी इन्फ्रा (2.26 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.13 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.04 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.04 प्रतिशत), निफ्टी ऑयलएंडगैस (2.04 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.88 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (1.87 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी (0.47 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (0.08 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप शेयरों में बड़ी तेजी
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 546.80 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,667.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,523.35 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई
आज नहीं होगी शेयरों की कमाई! महाराष्ट्र दिवस पर Share Market पर लगा ताला, जानिए अब कब खुलेगा बाजार
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एमएंडएम, एलएंडटी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, ट्रेंट, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बड़ी गिरावट के बाद निफ्टी में मजबूत उछाल देखने को मिला है। हालांकि, व्यापक ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है। इंडेक्स अभी भी 200 डीएमए से नीचे है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तेजी को लीवरेज पॉजिशन को कम करने और शॉर्ट पॉजिशन बनाने के लिए करना चाहिए। निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 25,200 है और सपोर्ट 24,900 के आसपास है।
लाल निशान में हुई थी मार्केट की शुरुआत
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बाजार लाल निशान में खुला था। इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 167.26 गिरकर 80,555.68 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 28.95 अंक की गिरावट के साथ 24,796.50 पर खुला।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: कहीं खुशी, कहीं गम! बजट के पिटारे से किसके हिस्से आई चांदी और किसका हुआ दिवाला? देखें पूरी लिस्ट
विदेशी निवेशकों की चाल
कल रविवार होने के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब 3,957 करोड़ रुपये की बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी करीब 700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यानी फिलहाल दोनों तरफ से सतर्कता का माहौल है।
