Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार में उछाल के बाद फिर छाएं खतरे के बादल, रुपये का भी हो रहा है बुरा हाल

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे। एशियन पेंट्स मारुति, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 12, 2024 | 10:41 AM

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के कारोबार में भारी उछल पुथल का सिलसिला जारी है। जहां निवेशकों को बाजार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, वहीं उनके हाथ निराशा लग रही है। आज के शुरूआती कारोबार में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़त देखी गई थी, लेकिन कुछ पलों की खुशी के बाद बाजार फिर एक बार खतरे के लाल निशान पर पहुंच गया है।

मंगलवार का दिन भी शेयर बाजार के लिए अमंगल साबित होता हुआ नजर आ रहा है। शुरूआती कारोबार में तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गयी है। जहां प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स ने 324.83 अंक की बढ़त हासिल की थी और इसी बढ़त के बदौलत ये इंडेक्स 79,820.98 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई के निफ्टी में भी 100.7 अंक की बढ़त देखी जा रही थी और ये बढ़कर 24,242 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे। एशियन पेंट्स मारुति, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

मार्केट पर मंडराए युद्ध के बादल! पश्चिम एशिया संकट के बीच चौतरफा बिकवाली, 829 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

Market Crash: आखिर क्यों ताश के पत्तों की तरह ढह गया शेयर बाजार? ट्रंप कनेक्शन और वो 4 वजहें जिससे मची हाहाकार

Share Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम, ईरान युद्ध और $100 पार कच्चे तेल ने तोड़ी निवेशकों की कमर

Share Market Crash: ईरान-इजराइल युद्ध का असर, 1,342 अंक तक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में लाखों करोड़ स्वाहा

रुपये पर सीधा असर

पिछले कुछ दिनों से विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती आने से इसका सीधा असर रुपये पर भी होता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को शुरूआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे टूटा है। जिसके कारण रुपया टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 84.40 प्रति डॉलर पर रहा है।

ये भी पढ़ें :- शेयर बाजार में भारी उथल पुथल, बढ़त के बाद फिर गिरे इंडेक्स

इस भाव पर बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.39 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 84.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.38 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.63 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,306.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market update for 12 november

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 10:41 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.