- Hindi News »
- Business »
- Central Govt Increase Da For Its Employees By 3 Percent In October
केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी; इस दिन ऐलान करेगी मोदी सरकार
DA Hike: सरकार ने इस बार घोषणा का समय खास तौर पर दिवाली को चुना है। ताकि इस घोषणा के जरिए त्योहारी मौसम में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक्स्ट्रा लाभ मिल सके।
- Written By: मनोज आर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (फाइल फोटो)
Central Government Employees DA Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, जीएसटी रेट में कटौती के बाद अब सरकार महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है। केंद्र सरकार के इस फैसले से लगभग 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। सरकार के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसका अधिकारिक ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।
बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने इस बार घोषणा का समय खास तौर पर दिवाली को चुना है। ताकि इस घोषणा के जरिए त्योहारी मौसम में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक्स्ट्रा लाभ मिल सके।
कर्मचारियों की DA 58% हो जाएगी
बता दें कि डीए में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू माना जाएगी यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से सितंबर तक के तीन महीने का एरियर (बकाया) भी मिलेगा, जो अक्टूबर के वेतन के साथ दिए जाने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
Petrol-Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
DA कब-बक बढ़ता है?
गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल में दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है। पहला संशोधन होली से पहले (जनवरी-जून के लिए) दूसरी संशोधन दिवाली से पहले ( जुलाई-दिसंबर के लिए)। पिछले साल अक्टूबर 2024 में सरकार ने दिवाली से करीब 2 हफ्ते पहले डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। इस साल दिवाली 20-21 अक्टूर 2025 को है और उसी को देखते हुए इसे कर्मचारियों के लिए त्योहारी तोहफा माना जा रहा है।
DA कैसे कैलकुलेट होता है?
महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन 7वें वेतन आयोग के तहत औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इसका फार्मूला 12 महीने के CPI-IW औसत पर आधारित होता है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक CPI-IW औसत 143.6 रहा, जिसके तहत महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हुई है। यानी अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए 3 प्रतिशत बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएग, जिससे लाकों परिवारों को आर्थिक मोर्च पर बड़ी राहत और त्योहारी सीजन में तोहफे के रूप में हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Share Market: सोमवार को खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार? मुंबई में छुट्टी घोषित कर चुकी है सरकार
कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी?
डीए में बढ़ोतरी के बाद अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पेय 50,000 रुपये है, तो पहले 55 प्रतिशत के हिसाब से उसे 27,500 मिल रहा था। हालांकि, डीए लागू होने के बाद यह बढ़कर 29,000 रुपये हो जाएगा। यानी की हर महीने लगभग 1500 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि फिलहाल यह डीए बढ़ोतरी कर्माचारियों और पेंशनर्स के लिए अल्पकालिक राहत पहुंचा सकती है, लेकिन असली बदलाव 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद दिखेगा।
Central govt increase da for its employees by 3 percent in october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में ‘100% बाल उगाने’ के नाम पर फर्जी मेडिकल का भंडाफोड़, प्रशासन ने बंद कराया कैंप
May 19, 2026 | 12:57 PMHormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
May 19, 2026 | 12:56 PMS Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
May 19, 2026 | 12:52 PMभेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:51 PMVasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
May 19, 2026 | 12:49 PMअजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
May 19, 2026 | 12:39 PMलंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














