शेयर मार्केट में छाया सन्नाटा, गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत
शुक्रवार के दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। आज के दिन बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट देखने के लिए मिली है। आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ओपन हुए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)
Share Market Update: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक खतरे के लाल निशान पर खुले हैं। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी दोनों में ही आज गिरावट दर्ज की गई है।
शुक्रवार के दिन प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 111.17 अंकों की गिरावट के साथ 81,074.41 अंक के स्तर पर ओपन हुआ है। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी आज शुरुआती कारोबार में उछाल के बाद नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा है। आज निफ्टी शुरुआती दौर में 33.45 अंकों की गिरावट के साथ 24,734.90 अंक के स्तर पर ओपन हुआ है।
शुरुआती कारोबार में इन शेयरों में आया उछाल
हिंदुस्तान यूनिलीवर
मारुति
इटरनल
भारती एयरटेल
आईटीसी
पावरग्रिड
एचडीएफसी बैंक
कोटक बैंक
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
प्री ओपनिंग सेशन में गिरे ये शेयर
अल्ट्राटेक सीमेंट
रिलायंस
बजाज फिनसर्व
एचसीएलटेक
आज से लागू होंगे ट्रंप के नए टैरिफ
आपको बता दें कि आज ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई अन्य देशों पर टैरिफ पॉलिसी को लागू कर दिया है। जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर देखने के लिए मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे जुड़े एक्सीक्यूटिव ऑर्डर पर भी साइन कर दी है। इसके साथ ही आज से पूरी दुनिया में ट्रंप के द्वारा जारी की गई टैरिफ पॉलिसी लागू हो जाएगी। ट्रंप ने भारत पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें :- Share Market: ट्रंप के टैरिफ वॉर से थर्राया शेयर मार्केट, लाल निशान पर बाजार बंद
कल कैसा रहा था बाजार का कारोबार
कल यानी गुरुवार को भी शेयर मार्केट के कारोबार में गिरावट देखने के लिए मिली थी। कल बीएसई का सेंसेक्स 331.78 अंकों की गिरावट के साथ 81,150.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 93.10 अंकों की गिरावट के साथ 24,761.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
फार्मा शेयर में आयी गिरावट
बाजार में फार्मा शेयर गिरावट का नेतृत्व कर रहे हैं। इस कारण शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया है। इसके अलावा, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में थे। एफएमसीजी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
