Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार की ‘सिक्सर’ क्लोजिंग, सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर हरे निशान में बंद; निवेशकों ने ली राहत की सांस

Share Market: सेंसेक्स पैक में आईटीसी, बीईएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडिगो, एसबीआई, टीसीएस, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 17, 2026 | 04:39 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,450.96 और निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,725.40 पर था।लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.90 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,881.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.80 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,146.70 पर था।

बाजार में तेजी भरने का काम पीएसयू बैंकों ने किया। वहीं, इंडिया डिफेंस, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, फार्मा, पीएसई, हेल्थकेयर, इन्फ्रा और सर्विसेज हरे निशान में थे। मेटल, कमोडिटीज, रियल्टी, ऑयलएंडगैस और फाइनेंशियल सर्विसेज दबाव में बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, बीईएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इंडिगो, एसबीआई, टीसीएस, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेंट, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल लूजर्स थे।

सम्बंधित ख़बरें

आम आदमी को बड़ी राहत, जनवरी में सस्ती हुई खाने की थाली; शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के घटे दाम

OLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक

AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर

भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा

बैंक निफ्टी में शानदार तेजी

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि बैंक निफ्टी ने सत्र के दौरान शानदार तेजी दर्ज की और पिछले दिन की बढ़त को बरकरार रखा। सूचकांक अपने 50 डीएमए से ऊपर बना हुआ है, जो सकारात्मक रुझान को और मजबूत कर रहा है। आरएसआई भी तेजी के संकेत दे रहा है, जो गति में मजबूती का संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि छोटी अवधि में रुझान सकारात्मक रहने की संभावना है, और 62,200 तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। दूसरी ओर, तत्काल समर्थन 60,400 पर है, जो किसी भी अंतरिम गिरावट की स्थिति में एक सुरक्षा कवच का काम कर सकता है।

लाल निशान में बाजार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी सत्र की शुरुआत लाल निशान में की। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।

यह भी पढ़ें: OLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर

भारतीय सामानों पर इसी हफ्ते से 18% अमेरिकी टैरिफ लागू होने की संभावना है। वाणिज्य सचिव के मुताबिक, ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के लिए अगले हफ्ते भारतीय टीम अमेरिका जाएगी। उम्मीद है कि मार्च में डील साइन हो सकती है। टैरिफ लागू होने की स्थिति में एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड सेक्टर में अस्थिरता बढ़ सकती है।

Share market closing update 17th february sensex rise by 173 points know about nifty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.