शेयर बाजार की ताबड़तोड़ तेजी! टॉप-9 कंपनियों ने जोड़े ₹2.51 लाख करोड़; जानें किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा

Top-10 Companies Market Cap: बीते सप्ताह देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, HUL को बड़ा झटका लगा है।
sensex top -10 companies market cap
शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sensex Top-10 Companies Market Cap: देश की टॉप-10 कंपनियों में से नौ का मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते हफ्ते 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। इसकी वजह घरेलू शेयर बाजार में तेजी है। 27-31 जुलाई के कारोबारी सत्र में जिन कंपनियों के मार्केटकैप में बढ़ोतरी हुई है उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, लाइफ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का नाम शामिल है। इस दौरान केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर के ही मार्केट कैप में ही गिरावट आई।

बीते सप्ताह देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी का मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

बीते हफ्ते में एयरटेल की बंपर कमाई

यह तेजी कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में समेकित कर-पश्चात लाभ में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करने के बाद आई। इसके चलते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 44,959.50 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,005.63 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, टीसीएस के मार्केट कैप में 40,414.03 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 8,55,894.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूत बढ़त

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी मजबूत बढ़त दर्ज की। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 39,447.35 करोड़ रुपये बढ़कर 17,69,108.79 करोड़ रुपये हो गया। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 21,096.80 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,844.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 10,845.97 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,799.81 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,164.73 करोड़ रुपये बढ़कर 11,52,150.63 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी का मार्केट कैप 4,427.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,435.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,660.37 करोड़ रुपये बढ़कर 10,29,878.30 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटका

इसके विपरीत, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 10,326.46 करोड़ रुपये घटकर 4,93,602.13 करोड़ रुपये रह गया। यह बीते हफ्ते शीर्ष 10 में एकमात्र कंपनी थी, जिसके मार्केटकैप में कमी आई। सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमशः भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

बीते हफ्ते कैसा रहा बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी मुनाफे वाला रहा। सेंसेक्स 2,034.87 अंक या 2.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,094.64 और निफ्टी 616.15 अंक या 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,383.60 पर था। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,292.95 अंक या 2.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,915.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 464.70 अंक या 2.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,339.65 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 6.75 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मीडिया (5.97 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (5.61 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (3.86 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (3.20 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (3.05 प्रतिशत) और निफ्टी सर्विसेज (2.71 प्रतिशत) की बढ़त के साथ गेनर्स थे। दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.25 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.24 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (0.10 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com