Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, 65 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स; निफ्टी 24,300 के पार

Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन आज शुक्रवार को घरेलू बाजार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की तेजी के साथ कारोबार के लिए खुले। आइए जानते हैं मार्केट का हाल

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:43 AM

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Share Market Opening Bell 31st July 2026: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान बीएसई संसेक्स +66.94 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,995.09 पर नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 34.00 अंक या 0.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,351.15 पर पहुंच गया।

बीसई की टॉप-30 शेयरों में से 21 हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 9 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। वहीं, एनएसई निफ्टी के टॉप-50 शेयरों में से 29 मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 19 स्टॉक्स में गिरावट बनी हुई है।

ऑटो इंडेक्स में सबसे तेज उछाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, डिफेंस सेक्टर में भी बढ़त देखी जा रही है। एनर्जी सेक्टर के शेयरों में गिरावट है। जबकि, ऑटो सेक्टर में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। यह इंडेक्स 762 अंकों से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकएक्स इंडेक्स में भी मामूली बढ़त है।

सम्बंधित ख़बरें

Petrol Diesel Price में 23% उछाल के बावजूद कोई बदलाव नहीं, जानिए पेट्रोल का नया रेट

ITR Deadline: कुछ टैक्सपेयर्स के लिए 31 जुलाई नहीं, 31 अगस्त है डेडलाइन, जानें वजह 

जॉनसन बेबी पाउडर से कैंसर! समझौते के लिए 52 हजार करोड़ रुपये मुआवजा देगी कंपनी, जानिए क्या है पूरा मामला

15 अगस्त से स्विगी बंद! होटल एसोसिएशन ने दी बायकॉट की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

आज के टॉप-5 गेनर्स

  • BAJFINANCE- बजाज फाइनेंस
  • BAJAJFINSV- बजाज फिनसर्व
  • M&M- महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • BEL- भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • SUNPHARMA- सनफार्मा

आज के टॉप-5 लूजर्स

  • ITC- आइटीसी
  • TECHM- टेक महिंद्रा
  • HCLTECH- एचसीएल टेक
  • INFY- इन्फोसिस
  • TCS- टीसीएस

बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय

शेयर बाजार के जानकारों ने कहा कि भारत एक स्थिर बाजार है और अब इसमें गिरावट का जोखिम कम है, खासकर लार्ज-कैप शेयरों में, जहां वैल्यूएशन सही है और ग्रोथ की संभावनाएं अच्छी हैं। पिछले तीन दिनों में एफआईआई ने कुल मिलाकर 7,360 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। हालांकि, एफआईआई की यह खरीदारी अभी कोई स्पष्ट ट्रेंड नहीं है, लेकिन इसमें बाजार को मजबूती देने की क्षमता है। अब तक जारी हुए पहली तिमाही के नतीजे कमाई में ग्रोथ की रफ्तार के फिर से बढ़ने का संकेत देते हैं।

यह भी पढ़ें: जॉनसन बेबी पाउडर से कैंसर! समझौते के लिए 52 हजार करोड़ रुपये मुआवजा देगी कंपनी, जानिए क्या है पूरा मामला

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

ज्यादातर एशियाई बाजारों में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 2.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Share market opening bell 31st july sensex rise by 65 points nifty by 34 points

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:31 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.