Share Market: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार, 29 जुलाई को तेजी के संकते देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक संसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ कारोबार के लिए खुले।
share market opening bell 29th july 2026
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Share Market Opening Bell 29th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को बड़ी तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए मजबूती के साथ खुले। शुरुआती ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स +734.68 अंक या 0.96 प्रतिशत उछाल के साथ 77,500.60 पर नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 201.20 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़कर 24,186.55 पर कारोबार कर रहा है।

खबर लिखने जाने तक सेंसेक्स के टॉप-30 में से 21 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि 9 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं एनएसई के टॉप-50 शेयरों में से 35 में तेजी है, जबकि 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में तेजी बनी हुई है। डिफेंस सेक्टर के शेयरों में भी मामूली तेजी देखी जा रही है। हालांकि, इस इंडेक्स के 9 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। पावर और एनर्जी के सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। वहीं, ऑटो इंडेक्स में काफी बढ़त देखने को मिल रही है। जहां यह इंडेक्स 426 अंकों से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकिंग इंडेक्स में भी तेजी देखी जा रही है।

आज के टॉप-5 गेनर्स

  • INFY- इन्फोसिस
  • HINDUNILVR- हिंदुस्तान यूनिलिवर
  • LT- एल एंड टी
  • TCS- टीसीएस
  • TECHM- टेक महिंद्रा

आज के टॉप-5 लूजर्स

  • AXISBANK- एक्सिस बैंक
  • POWERGRID- पावरग्रीड
  • ADANIPORTS- अडानी पोर्ट्स
  • BEL- भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • INDIGO- इंडिगो

एशिया के अन्य बाजारों में तेजी

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। केवल हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट की राय

जानकारों ने कहा कि निफ्टी में सही कीमत वाले शेयरों की मदद से मार्केट का मौजूदा सीमित दायरे वाला ट्रेंड ऊपर की ओर टूट सकता है। इसमें समय लग सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर खरीदारी के लिए कच्चे तेल की कीमतों के ट्रेंड और मॉनसून की प्रगति के बारे में साफ जानकारी की जरूरत है। दक्षिण कोरिया में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,664.16 करोड़ रुपये का निवेश भारतीय इक्विटी बाजार में किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com