Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Share Market: भारत-पाक टेंशन का शेयर बाजार पर दिखा असर, Sensex और Nifty लाल निशान पर बंद, एक लाख के पार गया सोना

मंगलवार को टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं भारती एयरटेल,महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर पर लोगों ने अपना भरोसा जताया।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 06, 2025 | 07:06 PM

शेयर मार्केट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत बिजनेस डेस्क: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। दोनों देशों के बीच तनाव का असर मंगलवार को शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। मंगलवार को सेंसेक्स 156 अंक नीचे गया, जबकि निफ्टी में 82 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, दिन की शुरुआत से ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 155.77 अंक गिरकर 80,641.07 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 24,379.60 पर पहुंच गया। कारोबारी सप्ताह के पहले दो दिन बाजार के लिए फायदेमंद रहे थे और बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। लेकिन मंगलवार को बाजार पहले के दो दिन के मुकाबले नीचे खुले।

इन कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक,अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, सन फार्मा,बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एक्सिस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। वहीं दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और मारुति के शेयरों में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 294.85 अंक चढ़कर 80,796.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी 114.45 अंक चढ़कर 24,461.15 अंक पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से निवेशक पहले से सतर्क हो गए हैं और निवेश करने से बच रहे हैं। हालांकि, जैसे ही दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा, बाजार पटरी पर लौट आएगा।

एक लाख के पार गया सोना

मंगलवार का दिन भले ही शेयर बाजार के लिए घाटे का दिन रहा, लेकिन सोने-चांदी में निवेश करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद रहा। मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का दाम एक लाख के पार चला गया। वहीं चांदी 96,900 की कीमत रुपये प्रति किलो रहा।कीमत पर रही। इससे पहले सोमवार को सोने के दाम में 1,328 की बढ़त देखी गई।

मार्केट में बिक रह है 5 हजार रुपये किलो घी

कैसा रहा दूसरे शेयर बाजारों का हाल

भारत के अलावा एशिया के अन्य बाजारों की बात करें तो इसमें चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरियाई और जापानी बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे। यूरोप के बाजार दोपहर के समय गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

Share market india pakistan tension had an effect on the stock market sensex and nifty closed in red gold crossed one lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2025 | 07:06 PM

Topics:  

  • Gold price today
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market
  • Share Market Today

सम्बंधित ख़बरें

1

घरेलू शेयर मार्केट में बिकवाल बन रहे FPI, अगस्त में अब तक ₹20,975 करोड़ निकाले

2

सेंसेक्स के टॉप-5 कंपनियों की मोटी कमाई, मार्केट कैप में ₹60,675.94 करोड़ का इजाफा

3

Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल

4

निवेशकों की छप्परफाड़ कमाई, 3 साल में 1060% का रिटर्न; 10 हिस्सों में बंट रहा ये मल्टीबैगर स्टॉक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.