Stock Market: ट्रंप की एक धमकी से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

Share Market में भारी गिरावट! सेंसेक्स 1613 अंक टूटकर 75,937 और निफ्टी 461 अंक गिरकर 23,589 पर खुला। इंडिगो और मारुति जैसे दिग्गज शेयरों में तेज बिकवाली से निवेशक परेशान।
Share Market Crash
शेयर बाजार में भारी गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Stock Market Crash: सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। हफ्ते के पहले ही दिन भारतीय बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली और BSE Sensex तथा Nifty 50 बुरी तरह लुढ़क गए। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतीजा रहने और Donald Trump द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी की चेतावनी के बाद वैश्विक बाजारों में डर का माहौल बन गया है।

खुलते ही बाजार में मची अफरातफरी

सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही BSE Sensex 1,446 अंकों (लगभग 1.87%) की गिरावट के साथ 76,103 के स्तर पर आ गया। वहीं Nifty 50 भी 373 अंकों (करीब 1.55%) की गिरावट के साथ 23,677 पर खुला। प्री-ओपनिंग सेशन में तो गिरावट और भी ज्यादा थी, जहां सेंसेक्स करीब 1600 अंक तक नीचे चला गया था।

गिरावट की मुख्य वजह क्या रही?

इस भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई। इसके बाद Donald Trump प्रशासन ने ईरानी बंदरगाहों के आसपास संभावित नौसैनिक नाकाबंदी की योजना का संकेत दिया। साथ ही, Israel द्वारा Iran पर हमले फिर शुरू होने की खबरों ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

इस वैश्विक तनाव का सीधा असर कच्चे तेल पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी क्रूड (WTI) भी तेजी से बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया।

भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि इससे आयात बिल बढ़ता है और रुपये पर दबाव पड़ता है। तेल की कीमतों में उछाल और भू-राजनीतिक तनाव के चलते विदेशी निवेशकों ने बिकवाली तेज कर दी, जिससे बाजार में और दबाव बढ़ गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com