शेयर बाजार में ‘डबल धमाका’! लगातार दूसरे दिन उछला मार्केट, सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर बंद; इन शेयरों ने मचाई धूम
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी भरने का काम डिफेंस शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 6.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन बाजार में हरियाली रही।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत उछलकर 82,344.68 अंक और निफ्टी 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,342.75 अंक पर था। बाजार में तेजी भरने का काम डिफेंस शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 6.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
डेटा पैटर्न्स, बीईएमएल, सोलार इंडस्ट्रीज और बीईएल सबसे ज्यादा बढ़ने वाले डिफेंस शेयर थे। इसके अलावा, निफ्टी पीएसई 4.61 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 3.40 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.34 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटी 2.26 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 2.13 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.68 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
निफ्टी मिडकैप 100 में तेज उछाल
दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी 0.71 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.22 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.26 प्रतिशत या 371.60 अंक की तेजी के साथ 16,790.95 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.66 प्रतिशत या 954.95 अंक की बढ़त के साथ 58,438.60 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Share Market: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार, 582 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट
8th Pay Commission: नए वेतन आयोग पर बड़ी खबर, सरकार ने 31 मई तक बढ़ाई ये डेडलाइन; आपकी सैलरी पर क्या असर?
शेयर बाजार में आई तेजी की वजह
बाजार के जानकारों ने कहा कि भारत में तेजी की वजह मंगलवार को भारत-ईयू के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है। इससे मेटल, फाइनेंशियल और ऑयलएंवगैस शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, ऑयलएंव गैस और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली देखी गई है। वैश्विक बाजारों में निवेशक अमेरिकी फेड के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। मोटे तौर पर ब्याज दरों में बदलाव होने की संभावना न के बराबर है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले सत्र में निवेशकों का फोकस फेड की ब्याज दरों पर कमेंट्री पर होगा।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9.28 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 483.28 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,340.76 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 153.45 अंक या 0.61 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,328.85 पर था।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार पर दिखा EU के साथ फ्री ट्रेड डील असर…सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी ने भी भरी उड़ान
कैसी रही विदेशी निवेशकों की चाल
विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार 15वें दिन बिकवाली की, लेकिन स्टॉक फ्यूचर्स में तगड़ी शॉर्ट कवरिंग के चलते कुल मिलाकर करीब 493 करोड़ रुपये की छोटी खरीदारी दर्ज हुई। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी रिकॉर्ड खरीदारी को जारी रखते हुए 104वें दिन भी बाजार में पैसा लगाया और करीब 9000 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की।
