शेयर बाजार में तेजी बरकरार, 283 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी 25,800 के पार
Share Market: घरेलू बाजार मामूली तेजी के साथ सपाट खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में नीचे गिर गया था, जिससे उसकी दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। हालांकि, बाद में बाजार ने करवट लेते हुए तेजी दिखाई।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Share Market Highlights: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 83,734.25 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 93.95 (0.37 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार मामूली तेजी के साथ सपाट खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में नीचे गिर गया था, जिससे उसकी दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। हालांकि बाद में बाजार ने करवट लेते हुए तेजी दिखाई और दिन के कारोबार का अंत सकारात्मक किया। इस दौरान निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी50 के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए।
निफ्टी स्मॉलकैप में 0.54% की उछाल
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.33 प्रतिशत की तेजी आई, तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.21 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.54 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
₹100 की थाली आपके घर तक ₹300 में कैसे पहुंचती है? फूड डिलीवरी कंपनी के CEO ने खुद खोल दी कमीशन की पोल
8th Pay Commission: भुवनेश्वर में 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या कर्मचारियों के लिए आएगी खुशखबरी?
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एलएंडटी के शेयरों में 2.90 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
FIIs और DIIs दोनों का सीमित एक्शन
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश बाजार में 995 करोड़ रुपए की खरीदारी की, लेकिन overall basis पर 237 करोड़ रुपये की हल्की बिकवाली रही। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार चौथे दिन 187 करोड़ रुपये की मामूली खरीदारी की। यह दिखाता है कि बड़े निवेशक फिलहाल cautious approach अपना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market Update: शेयर बाजार में सुस्ती, 83500 के नीचे फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 25,725 के स्तर पर
भारत-फ्रांस के बीच बड़े समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron की मुलाकात में 20 से ज्यादा समझौतों का ऐलान हुआ। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग करार को अगले एक दशक के लिए बढ़ा दिया है। इससे डिफेंस सेक्टर की कंपनियां फोकस में रह सकती हैं।
