Share Market: बाजार में ‘ब्रेक’ या ‘ठहराव’? सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में रही तेजी
Stock Market Gainers Losers: सेंसेक्स पैक में एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बीईएल, भारती एयरटेल और एलएंडटी गेनर्स थे।
- Written By: मनोज आर्या
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,233.64 और निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी भरने का काम हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों ने किया।
सूचकांक में निफ्टी हेल्थकेयर (1.62 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (1.30 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (1.03 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.01 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (0.76 प्रतिशत) और निफ्टी रियल्टी (0.63 प्रतिशत) की तेजी के साथ शीर्ष पर थे। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी (1.76 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.16 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.16 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बीईएल, भारती एयरटेल और एलएंडटी गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड लूजर्स थे।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
दुनिया में ईंधन की कीमतों में आग, भारत में 3 रुपये की वृद्धि, जानें ग्लोबल आंकड़ों के मुकाबले कहां खड़ा है देश
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,754.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,455 पर बंद हुआ।
क्या है एक्सपर्ट की राय?
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि सत्र के दौरान निफ्टी ने 26,000 का रुकावट का स्तर का सामान किया और इसके बाद गिरावट देखने को मिली। हालांकि, छोटी अवधि का ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है और सपोर्ट स्तर 25,800 के आसपास है। उन्होंने आगे बताया कि अगर निफ्टी 26,000 का स्तर पार करता है तो और तेजी आ सकती है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी और सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,273.92) से 65.23 अंक उछलकर 84,339.15 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,935.15) से 62.3 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला।
यह भी पढ़ें: Share Market Today: शेयर मार्केट में हरियाली, सेंसेक्स 84339 और 25997 के पर निफ्टी की अच्छी शुरुआत
FII-DII फ्लो पर नजर
घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे दिन खरीदार रहें। कैश में 69 करोड़ रुपये की छोटी खरीद समेत इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर नेट-नेट 843 करोड़ रुपये की खरीदारी किए। वहीं घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार दूसरे दिन बाजार में 1174 करोड़ रुपये डाले। फ्लो सपोर्टिव बना हुआ है।
