Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर मार्केट, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स और निफ्टी

हफ्ते के पहले दिन ही शेयर मार्केट के कारोबार में मंदी देखी गई है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी खतरे के लाल निशान के साथ बंद हुए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 07, 2025 | 03:48 PM

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार का कारोबार थोड़ा ठंडा नजर आया हैं। आज प्री ओपनिंग सेशन में ही बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द होने वाली ट्रेड डील का सीधा असर बाजार पर पड़ा है।

आज के शुरुआती सेशन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 75.59 अंक की गिरावट के साथ 83,357.30 पर ट्रेड कर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का Nifty50 18.25 की गिरावट के साथ 25,442.75 अंक के स्तर साथ ओपन हुआ था।

अगर क्लोजिंग सेशन की बात की जाए, तो आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स मामूली 8.21 अंक नीचे गिरकर 83,424.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 0.80 अंक फिसलकर 25,460.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे

दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?

TCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान

Share Market Outlook: बंपर तेजी या फिर गिरावट, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-भारत ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर चिंताओं के बीच प्री ओपनिंग सेशन में मार्केट में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। भारत सहित कई और देशों पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ की 90 दिन की सस्पेंशन पीरियड 9 जुलाई को खत्म हो रही है। अमेरिका भेजे जाने वाले इंडियन गुड्स पर 26 प्रतिशत का एडिशनल इंपोर्ट टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है।

कैसा रहा कंपनियों का कारोबार?

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 8.20 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,669.55 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7.60 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,025.45 पर था।

इस बीच, सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, बीईएल, टेक महिंद्रा, टाइटन, एसबीआई, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे।

शेयर बाजार की सपाट ओपनिंग, 75 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी में भी आई गिरावट

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अमेरिकी मार्केट शुक्रवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 760.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market closing session update for 7 july 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 03:48 PM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.