Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सुस्त रही दोनों सूचंकांकों की चाल

सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार का कारोबार काफी मंदा रहा। आज के क्लोजिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही टाइटन, एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियों को भी नुकसान हुआ है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 02, 2025 | 05:03 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : ग्लोबल बाजारों में गिरावट आने के चलते भारत के शेयर बाजार पर भी इसका असर होते हुए नजर आ रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों नुकसान के साथ बंद हुए हैं। ग्लोबल ट्रेड के खतरे से पैदा होने वाली चिंता के असर के कारण घरेलू बाजार में गिरावट का रुख जारी है।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स एक समय पर 796.75 अंकों तक लुढ़क गया था। हालांकि, बाद में इसमें सुधार आने के बाद और आखिर में ये 77.26 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 34.10 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,716.60 अंक पर बंद हुआ। ट्रेड के दौरान, एक समय यह 224.55 अंक टूट गया था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी ओर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इटर्नल और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रॉफिट में रहे हैं। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहा। चीन में मार्केट छुट्टी के कारण बंद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

मंदी के डर के बीच D-Mart का ‘सुपर’ प्रदर्शन! तीसरी तिमाही में ₹856 करोड़ का मुनाफा, फोकस में कंपनी के शेयर

बाजार के ‘दिग्गजों’ को लगा बड़ा झटका! एक हफ्ते में ₹3.63 लाख करोड़ डूबे, इन 7 कंपनियों के निवेशक बेहाल

Share Market Outlook: गिरावट का सिलसिला या तेज रफ्तार? सोमवार को ये फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल

शेयर मार्केट की ABC: क्या है क्रिप्टोकरेंसी, कैसे काम करती है इसकी जादुई तकनीक? जानें सबकुछ

इस बीच, भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट मई में तीन महीने के निचले स्तर 57.6 पर आ गई। मुद्रास्फीति दबाव, कमजोर मांग और भू-राजनीतिक परिस्थितियां इसका प्रमुख कारण रहा हैं। सोमवार को जारी मंथली सर्वे में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित ‘एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक’ यानी पीएमआई मई में घटकर 57.6 रहा, जो अप्रैल में 58.2 था। यह फरवरी के बाद से परिचालन स्थितियों में सबसे कमजोर सुधार को दर्शाता है।

कौन है नटराजन चंद्रशेखरन? आखिरी इन्हें क्यों माना जाता था रतन टाटा का सबसे खास

नायर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती, बेहतर मानसून, चौथी तिमाही के जीडीपी आंकड़े और जीएसटी संग्रह समेत सहायक घरेलू मैक्रो इकोनॉमिक इंडीकेटर्स से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ग्लोबल ऑयल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 3.28 प्रतिशत चढ़कर 64.84 डॉलर प्रति बैरल रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 182.01 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 82.90 अंक की गिरावट आई थी।

Share market closing session update for 2 june 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 05:03 PM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.