Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश के सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, अक्टूबर में बढ़ी डिमांड

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अक्टूबर के महीने में 58.5 रहा है, जो सितंबर के महीने में 57.7 था। खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब एक्टिविटीज में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 06, 2024 | 01:53 PM

सर्विस सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश के सर्विस सेक्टर में पिछले महीने रफ्तार पकड़ ली है। इसी के साथ एक और खुशखबरी मिली है कि सर्विस सेक्टर की जो एक्टिविटीज सितंबर के महीने में अपने निचले स्तर पर थी, ये अक्टूबर के महीने में उभरकर 58.5 पर पहुंच गई है। एक मंथली सर्वे के आधार पर पता चला है कि इससे उत्पादन और नए कारोबार में मजबूत विस्तार से समर्थन मिला है, जिसके कारण एम्पॉल्यमेंट जनरेशन को भी बढ़ावा मिला है।

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अक्टूबर के महीने में 58.5 रहा है, जो सितंबर के महीने में 57.7 था। खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब एक्टिविटीज में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है।

उपभोक्ता मांग में मजबूत विस्तार

एचएसबीसी भारत के मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा है कि भारत की सर्विस सेक्टर की एक्टिविटीज सितंबर में अपने 10 महीने के निचले स्तर से उबरकर पिछले महीने 58.5 पर पहुंच गई थी। अक्टूबर में इंडियन सर्विस सेक्टर के उत्पादन तथा उपभोक्ता मांग में मजबूत विस्तार हुआ साथ ही एम्पॉल्यमेंट जनरेशन ने 26 महीने का उच्चतम स्तर हासिल किया।

सम्बंधित ख़बरें

वैश्विक तूफान में भी अडिग है भारत, ईरान युद्ध के बीच RBI का बड़ा बयान; अर्थव्यवस्था पर दी राहत भरी खबर

Lakhpati Didi Scheme 2026: ग्रामीण महिलाओं को सालाना 1 लाख कमाने का मौका, जानें कैसे लें ट्रेनिंग और लाभ

दुनिया देख रही है भारत का दम, सबसे तेजी से बढ़ती GDP के साथ जल्द बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था; रिपोर्ट

एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र देगा 1.5 ट्रिलियन डॉलर का योगदान

सितंबर के महीने में 9 प्रतिशत

नवीनतम आंकड़ों ने भारत की सेवा अर्थव्यवस्था में नई एक्सपोर्ट सेल्स की बढ़त को भी रेखांकित किया। इसका श्रेय सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, पश्चिम एशिया और ब्रिटेन के ग्राहकों की ओर से मांग में मजबूती को दिया। इसके अलावा, सर्वेक्षण में शामिल लोगों से करीब 13 प्रतिशत से रोजगार सृजन होने की बात की, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 9 प्रतिशत था।

ये भी पढ़ें :- ट्रंप की जीत की उम्मीद से चमक सकता है बिटक्वॉइन, पहुंच सकता है ऑल टाइम हाई लेवल पर

रोजगार में बढ़त को बढ़ावा

इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट उत्पादन सूचकांक सितंबर में 58.3 से बढ़कर अक्टूबर में 59.1 पर आ गया। विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में नये व्यापार प्रवाह में तेज गति से वृद्धि हुई, जिससे समग्र स्तर पर सेल्स और रोजगार में बढ़त को बढ़ावा मिला।

पीएमआई क्या है?

खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई एक आर्थिक संकेतक है जिसमें निजी क्षेत्र की विनिर्माण फर्मों की मासिक रिपोर्ट और सर्वेक्षण शामिल हैं। सूचकांक उत्पाद प्रबंधकों का सर्वेक्षण करता है, जो ऐसे व्यक्ति होते हैं जो किसी कंपनी के उत्पादों के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री खरीदते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Service sector activity in the country grew in october on the back of strong demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2024 | 01:41 PM

Topics:  

  • Indian Economy
  • PMI Services

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.