Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी

RBI Polymer Banknotes Pilot Project: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही देश में पॉलिमर (प्लास्टिक) के नोट पेश करने की तैयारी में है; जानिए कागजी नोटों का क्या होगा और कब से शुरू होगा इसका चलन।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 17, 2026 | 02:45 PM

RBI जल्द जारी करेगा प्लास्टिक के नोट (AI जेनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

RBI Polymer Banknotes: भारत में जल्दी ही कागज के नोटों का चलन बंद होने वाला है, इसकी जगह पर अब प्लास्टिक के नोट मार्केट में आने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्टम में इस बड़े और अधुनिक बदलाव को अमल में लाने की तैयारी में है। रेलवे के आधिकारिक सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, RBI देश में जल्द ही पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों मार्केट में लांन्च करने की तैयारी में है। 

सुत्रों के मुताबिक, RBI इस पहले एक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू करने वाली है। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पूरे देश में बड़े पैमाने पर आम लोगों के लिए जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि प्लास्टिक नोटों का फुल-स्केल रोलआउट साल 2027 से शुरू हो सकता है। यानी अगले साल तक आपको मार्केट में प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। RBI ने इसके लिए एक ग्‍लोबल टेंडर भी जारी किया है।

10 और 20 रुपये के नोट होंगे जारी

RBI से जुड़े सुत्रों को मुताबिक शुरुआती दौर में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ 10 और 20 रुपये के ही प्लास्टिक नोट जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य मूल्यवर्ग के लिए पॉलिमर नोट जारी किए जा सकते है। बताया जा रहा है कि इन पॉलिमर नोटों में एडवांस सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। ताकि नकली नोटों को पहचान कर उनपर लगाम लगाई जा सके। RBI का मानना है कि यह नोट पेपर करेंसी के मुकाबले अधिक समय तक चलेंगे और जल्दी फटेंगे नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

UDAN Scheme का बड़ा तोहफा, दमन-Delhi Direct Flight से 8 घंटे का सफर अब ढाई घंटे में

Russia Oil Tariff: रूसी तेल खरीदने पर भारत और चीन सहित 4 देशों को बड़ा झटका, 100% टैक्स की तैयारी में अमेरिका

Hydrogen Train: पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Explainer: क्या सिर्फ घोषणा करने से बन जाता है नया देश? जानें बलूचिस्तान के आजादी के दावे का पूरा सच

कागजी नोटों का क्या होगा?

प्लास्टिक के नोट मार्केट में आने से बहुत से लोगों के मन सवाल आ सकता है कि इसके बाद पेपर करेंसी का क्या होगा? RBI ने स्पष्ट किया है कि मार्केट में पहले से चलन में चल रहे पेपर करेंसी पूरी तरह से वैध रहेगी। प्लास्टिक नोट सिर्फ एक अतिरिक्त विकल्प के तौैर पर सिस्टम में शामिल किए जाएंगे। प्लास्टिक करेंसी के आने से पेपर करेंसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today: सोने में तेजी और चांदी में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

RBI ने जारी के किया ग्लोबल टेंडर

भारतीय रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण शाखा (Note Printing Branch) इस योजना अमलीजामा पहनाने के लिए पॉलिमर सबस्ट्रेट शीट्स के लिए एक ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। ग्लोबल टेंडर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बिडर्स को देश के लिए पॉलिमर सबस्ट्रेट बनाने और उसकी आपूर्ति करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बोली जमा करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त है। हालांकि RBI ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

 

Rbi to launch plastic polymer banknotes pilot project paper currency updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 02:45 PM

Topics:  

  • Busienss News
  • India
  • RBI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.