Share Market: शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, हरे निशान के साथ खुला बाजार; आईटी शेयरों ने भरी लंबी उड़ान
Share Market: मार्केट के जानकारों ने कहा कि बाजार के एक सीमित दायरे में रहने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। इस हफ्ते गिरते रुपये का असर बाजार पर पड़ा है। हालांकि, हफ्ते के आखिरी सत्र में तेजी है।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Opening Bell 17th July: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 367 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,554 और निफ्टी 90 अंक या 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,163 पर था। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था।
निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑयलएंडगैस भी हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर,निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एसबीआई, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। इटरनल, सन फार्मा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।
सम्बंधित ख़बरें
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
नासिक के अंगूर से IT तक… जानिए भारत-UK डील से महाराष्ट्र की जनता को कैसे मिलेगा फायदा! CM फडणवीस ने क्या कहा
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
शेयर बाजार में सुस्ती, कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 0.50% फिसला
बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय
जानकारों ने कहा कि बाजार के एक सीमित दायरे में रहने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। इस हफ्ते गिरते रुपये का असर बाजार पर पड़ा है। यूएस बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर के चलते कमर्शियल बैंकों की ओर से एफसीएनआर-बी डिपॉजिट जुटाने का काम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उम्मीद के उलट इस ट्रेंड ने रुपये पर असर डाला है, जिससे यह इस हफ्ते एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गई है और इसमें एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।
दुनिया के अन्य बाजारों का हाल
वैश्विक बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में थे। जकार्ता हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें डाओ जोन्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
यह भी पढें: तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
बाजार में बिकवाल रहे विदेशी निवेशक
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली का सिलसिला जारी है और उन्होंने गुरुवार को इक्विटी मार्केट में 4,205.56 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं, दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,986.41 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
