-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Sebi Issued Warning To Paytm
SEBI की चेतावनी पर पेटीएम का जवाब, नियमों का पालन करने के लिए तैयार
- Written By: अपूर्वा नायक
सेबी ने मशहूर फिनटेक कंपनी पेटीएम के लिए एक चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी जारी करने के बाद कंपनी ने सेबी को आश्वस्त किया है कि वे भविष्य में ऐसी कोई भी गलती नहीं होने देंगी।

पेटीएम ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से वन97 कम्यूनिकेशन की कंपनी पेटीएम की मुसीबत बढ़ते जा रही है। इन मुसीबतों के बीच पेटीएम कंपनी एक और मुश्किल में पड़ गई है। सेबी ने पेटीएम को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसके जवाब में कंपनी ने कहा है कि उनकी कंपनी ने पहले भी सेबी के द्वारा समय-समय पर मिलने वाली सभी लिस्टिंग नियमों का लगातार पालन किया है। साथ ही पेटीएम ने ये कहा है कि उन्होंने समय के साथ नियमों में किए गए संशोधन और अपडेशन को भी शामिल कर लिया है।
गौरतलब है कि सेबी ने वन97 कम्यूनिकेशन की कंपनी पेटीएम के लिए 15 जुलाई, 2024 को चेतावनी जारी की थी। जिसपर जवाब देते हुए कंपनी ने कहा है कि उनकी कंपनी ने सेबी लिस्टिंग विनियम के विनियम 4(1)(h) के साथ विनियम 23 के नियमों का उचित रूप से अनुपालन किया है। कंपनी जल्द ही इस चेतावनी के बदले में सेबी को अपना जवाब पेश कर सकती है।
पेटीएम को क्यों मिली चेतावनी ?
पेटीएम और उसकी सहायक कंपनियों को ये चेतावनी वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ किए गए अत्यधिक संबंधित पार्टी लेनदेन (आरपीटी) करने के लिए जारी की गई है। बताया जा रहा है कि ये ट्रांसेक्शन ऑडिट कमेटी या शेयरधारकों की उचित मंजूरी के बिना किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
ट्रंप के एक फैसले से बदला बाजार का मिजाज…सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी तेजी, 6 प्रतिशत फिसला कच्चा तेल
जुलाई में शेयर बाजार ने किया कमाल! सेंसेक्स-निफ्टी 2% से ज्यादा चढ़े, IT सेक्टर बना सबसे बड़ा स्टार
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
पेटीएम करेगी सभी नियमों का पालन
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग को दी गई जानकारी में पेटीएम ने कहा है कि उनकी कंपनी ने सभी विनियमों और अनुपालन का पालन किया है। साथ ही पेटीएम ने अपनी कंपनी के हितधारकों को इस बात के लिए भी आश्वस्त किया है कि यह प्रशासनिक चेतावनी उसके वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों को प्रभावित नहीं करेगी। कंपनी ने ये भी कहा है कि वे सेबी की सभी चिंताओं को दूर करेगी और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इस बात का भी पूरा ध्यान रखेगी और गलती सुधारने के लिए आवश्यक कदम भी उठाएंगी।
पेटीएम के शेयर बाजार की परिस्थिती
मंगलवार को शेयर बाजार के खुलने पर शुरूआती कारोबार में पेटीएम के शेयर 465.00 रुपये प्रति शेयर पर ओपन हुए है। हालांकि सोमवार को पेटीएम का शेयर 469.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था। सेबी द्वारा पेटीएम को चेतावनी जारी की जाने की सूचना के बाद पेटीएम का शेयर 8.90 रुपये या 1.90 फीसदी गिरकर 460.75 रुपये प्रति शेयर पर कारोबाक कर रहा था।
Sebi issued warning to paytm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
Aug 05, 2026 | 07:21 AMसैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
Aug 05, 2026 | 07:20 AMHappy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
Aug 05, 2026 | 07:18 AM100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
Aug 05, 2026 | 07:09 AMसुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
Aug 05, 2026 | 07:07 AMAaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Aug 05, 2026 | 07:00 AMलाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
Aug 05, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














