-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Schemes Which Provide The Benefit Of Section 80c
Small Saving Scheme: ये हैं टॉप-5 सेविंग स्किम, निवेश कर बना सकते हैं पैसा; टैक्स में भी बड़ी छूट
- Written By: मनोज आर्या
पोस्ट ऑफिस स्कीम्स (Post Office Schemes) आज भी निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है, क्योंकि इसमें पैसा डूबने का डर नहीं रहता और निवेशक इस पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: हर इंसान खुद को आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए कई कदम उठाते हैं। कोई शेयर बाजार में तो कोई म्युचुअल फंड में निवेश करता है। हालांकि, हमारे देश में कुछ ऐसी भी आबादी है जो शेयर मार्केट या म्युचुअल फंड से काफी अंजान है। हालांकि, भविष्य के लिए वे भी कुछ न खुछ सेविंग करना चाहते हैं। तो चलिए आज हम कुछ ऐसी ही जानकारी आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप आसानी से अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सेव कर सकते हैं। इसके साथ ही रिटर्न में ब्याज के तौर पर अच्छा पैसा बना सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस स्कीम्स (Post Office Schemes) आज भी निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है, क्योंकि इसमें पैसा डूबने का डर नहीं रहता और निवेशक इस पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। आज हम आपको ऐसी पोस्ट ऑफिस स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें निवेश कर आप मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही ये स्कीम टैक्स सेविंग में भी मदद करती है। इन स्कीम्स के जरिए आप सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं।
1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
पीपीएफ निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस स्कीम के तहत आप मोटी रकम जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की टैक्स सेविंग भी हो जाती है। इस स्कीम के तहत आपका पैसा 15 साल के लिए डिपॉजिट रहता है। वहीं पीपीएफ के तहत 7.1 फीसदी का रिटर्न मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
2. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)
इस स्कीम को आप महज 1000 रुपये की राशि के साथ शुरू कर सकते हैं। वहीं पीपीएफ के तरह इस स्कीम के जरिए भी आप टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं। एनएससी के तहत सेक्शन 80 सी का उपयोग कर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचाया जा सकता है। इस स्कीम में 7.7 फीसदी का ब्याज मिलता है। वहीं इसमें 5 साल की अवधि के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है।
3. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)
ये स्कीम रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए काफी पॉपुलर है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की शुरुआत महज 1000 रुपये से की जा सकती है। वहीं इसमें अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। SCSS के तहत आपको 8.2 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है। इसके साथ ही SCSS में भी आप सेक्शन 80सी के तहत टैक्स डिडक्शन का फायदा उठा सकते हैं।
4. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना खास तौर पर लड़कियों के लिए जारी गई है। इस स्कीम के तहत आप अपनी बच्ची के भविष्य के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं। वहीं निवेश के साथ ये स्कीम टैक्स सेविंग का फायदा भी देती है। इस स्कीम की शुरुआत 250 रुपये की राशि के साथ कर सकते हैं।
वहीं सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचत की जा सकती है। SSY के तहत निवेशकों को 8.2 फीसदी तक रिटर्न मिल जाता है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
5. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (POTD)
इस स्कीम के तहत आप 5 साल की अवधि के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। वहीं इस स्कीम में भी आपको सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स सेविंग का फायदा मिलता है। इसके साथ ही आप इस स्कीम को 1000 रुपये की राशि के साथ शुरू कर सकते हैं। हालांकि ये बात ध्यान देने वाली है कि अगर आपने 5 साल से कम की अवधि के लिए निवेश किया है, तो टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है। इस स्कीम के तहत 7.5 फीसदी रिटर्न मिल जाता है।
Schemes which provide the benefit of section 80c
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













