- Hindi News »
- Business »
- Sbi Share Price Falls After Quarterly Report
84 प्रतिशत मुनाफा कमाने के बाद भी SBI का शेयर गिरा, तीसरी तिमाही में प्रॉफिट बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये
ये तिमाही नतीजे आने के बाद एसबीआई का शेयर और भी नीचे आ गए हैं। वर्तमान में बीएसई पर ये 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 753.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
- Written By: अपूर्वा नायक

एसबीआई (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक एसबीआई ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर नेट प्रॉफिट में 84 प्रतिशत तक बढ़ गया है। ये शुद्ध लाभ बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हो गया।
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के महीने में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 9,164 करोड़ रुपये रहा था। एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की टोटल इनकम बढ़कर 1,28,467 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,18,193 करोड़ रुपये थी। ये तिमाही नतीजे आने के बाद एसबीआई का शेयर और भी नीचे आ गए हैं। वर्तमान में बीएसई पर ये 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 753.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
एसबीआई इंटरेस्ट इनकम
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 1,06,734 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,17,427 करोड़ रुपये हो गई। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने सुधार देखा और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां यानी एनपीए दिसंबर 2024 के अंत में 2.07 प्रतिशत पर आ गईं, जो पिछले दिसंबर 2023 के अंत में 2.42 प्रतिशत थीं।
सम्बंधित ख़बरें
लाल निशान में डूबा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट; निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ साफ
बाजार में हाहाकार के बीच वॉरेन बफे की सलाह, ‘जब सब डर रहे हों, तब…’, जानें निवेश की सीक्रेट स्ट्रैटेजी
Share Market: शेयर बाजार में कोहराम, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सेंसेक्स 590 अंक टूटा, कच्चे तेल की कीमतें बढीं
मार्केट पर मंडराए युद्ध के बादल! पश्चिम एशिया संकट के बीच चौतरफा बिकवाली, 829 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
एकीकृत कुल आय
इसी प्रकार, शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां यानी एनपीए भी सालाना आधार पर 0.64 प्रतिशत से घटकर 0.53 प्रतिशत रह गईं। वहीं एसबीआई समूह का एकीकृत शुद्ध लाभ इस अवधि में सालाना आधार पर 11,064 करोड़ रुपये से 70 प्रतिशत बढ़कर 18,853 करोड़ रुपये हो गया। एकीकृत कुल आय तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 1,53,072 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,67,854 करोड़ रुपये हो गई।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
आपको जानकारी दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक है। 14 सितंबर 2022 को, भारतीय स्टेट बैंक पहली बार भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर 5 ट्रिलियन रुपये बाजार पूंजीकरण को पार करने वाला तीसरा ऋणदाता यानी एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाद और सातवीं भारतीय कंपनी बन गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sbi share price falls after quarterly report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














