SBI लाइफ की नई फिल्म ‘अनोखे हीरे’ रिलीज: भारतीय पैरा-एथलीट्स के अदम्य जज्बे और संकल्प को किया सलाम

SBI Life Anokhe Heere Film: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी नई फिल्म ‘अनोखे हीरे’ लॉन्च की है, जो भारतीय पैरा-एथलीट्स के कभी न हार मानने वाले जज्बे, मजबूत इरादों और सपनों को समर्पित है।
SBI Life Anokhe Heere Film Greetings To Indian Para Athletes
एसबीआई लाइफ की अनोखे हीरे फिल्म का दृश्यसोर्स: SBI Life Insurance Co. Ltd
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एसबीआई लाइफ ने लॉन्च की नई फिल्म अनोखे हीरे।

  • भारतीय पैरा खिलाड़ियों के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प को समर्पित है।

  • एसबीआई लाइफ पैरा कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रमुख साझेदार है।

Anokhe Heere Film Greetings To Indian Para Athletes: भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी नई फिल्म पेश की है। यह फिल्म ‘अनोखे हीरे’ यानी भारतीय पैरा खिलाड़ियों को समर्पित है, जिनका अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प उन्हें हर चुनौती से पार पाने, अपने सपनों को पूरा करने और अपनों से किए गए वादों को पूरी शिद्दत से निभाने की ताकत देता है। फिल्म का यह मुख्य संदेश है कि असली चमक सिर्फ बाहरी रूप में नहीं, बल्कि इंसान की नेक नीयत, मजबूत इरादों और उन्हें हकीकत में बदलने के जज्बे में छिपी होती है।

अक्ष की मासूम जिज्ञासा से शुरू होती है कहानी

फिल्म की शुरुआत एक छोटे बच्चे 'अक्ष' की सहज जिज्ञासा के जरिए होती है, जो असाधारण हीरों की तलाश में निकलता है। रोजमर्रा की जिंदगी में चमक तलाशते हुए अक्ष की खोज धीरे-धीरे उसे एक पैरा खिलाड़ी प्रशिक्षण केंद्र तक ले जाती है।

वहां वह खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, अनुशासन और लगातार मेहनत करने के जज़्बे को करीब से देखता है। उसे इस बात का अहसास होता है कि असली ‘अनोखे हीरे’ यही पैरा-एथलीट्स हैं, जो अपने मजबूत इरादों के दम पर सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। फिल्म इस सुंदर विचार को जीवंत करती है “यही तो हैं अनोखे हीरे, जो अपने इरादों की चमक से वादों को निभाते हैं”।

SBI Life Anokhe Heere Film Greetings To Indian Para Athletes
AI Small Business Growth: क्या AI छोटे कारोबारियों के लिए है तरक्की का नया साधन? जानिए इसके फायदे

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का दृष्टिकोण और प्रबंधन के विचार

नई फिल्म के लॉन्च के अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के ईवीपी एवं ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर प्रमुख रवींद्र शर्मा ने कहा कि हर आकांक्षा के साथ एक वादा जुड़ा होता है, खुद से किया गया वादा और उन लोगों से भी जो हमारी जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

हमारे पैरा खिलाड़ियों का सफर दिखाता है कि दृढ़ संकल्प और खुद पर अटूट विश्वास के दम पर लोग अपनी सीमाओं से आगे बढ़ सकते हैं। ये हमारे ‘अनोखे हीरे’ हैं, जिनके कामों में उनका संकल्प झलकता है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल ब्रांड के मूल दर्शन अपने लिए, अपनों के लिए की सच्ची भावना को दर्शाती है।

SBI Life Anokhe Heere Film Greetings To Indian Para Athletes
नागपुर में बनेगी मध्य भारत की पहली गोल्फ टाउनशिप! हीरानंदानी और क्रिसला का ₹2100 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

पैरा खेलों से एसबीआई लाइफ का मजबूत जुड़ाव

पैरा कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के प्रमुख साझेदार के रूप में, एसबीआई लाइफ पैरा खेलों के साथ अपने जुड़ाव को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी का मानना है कि ऐसी फिल्मों के माध्यम से खेलों की उपलब्धियों के पीछे छिपी मानवीय कहानियों व्यक्तिगत संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता को सामने लाना बेहद जरूरी है।

फिल्म का समापन एक प्रेरणादायक संदेश के साथ होता है कि असली चमक अपने सपनों की ओर लगातार आगे बढ़ते रहने के विश्वास में निहित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com