

नागपुर की पहली गोल्फ टाउनशिप के लिए ₹2,100 करोड़ का निवेश।
हीरानंदानी कम्युनिटीज और क्रिसला डेवलपर्स के बीच साझेदारी।
51 अल्ट्रा-लग्जरी प्लॉट्स, विला, टाउनहाउस और विशाल गोल्फ कोर्स का होगा निर्माण।
Hiranandani Communities and Krisala Developers Partnership: महाराष्ट्र के रियल एस्टेट सेक्टर के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए क्रिसला डेवलपर्स और हीरानंदानी कम्युनिटीज नागपुर में लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप विकसित करने जा रही है। इसकी घोषणा मंगलवार को संयुक्त रूप से मुंबई में की गई। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के माध्यम से 2,100 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता की संभावना जताई गई है। इसे देश की संतरानगरी नागपुर की पहली लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप और मध्य भारत के प्रमुख प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट्स के रूप में पेश किया जा रहा है।
हीरानंदानी कम्युनिटीज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और मल्टी-मोडल परिवहन कॉरिडोर देश में आर्थिक विकास के नए केंद्र तैयार कर रहे हैं। रियल एस्टेट इन अवसरों को निवेश, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास में बदलने में अहम भूमिका निभाता है।
डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि नागपुर की इस परियोजना को एलेवा बाय हीरानंदानी कम्युनिटीज के डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म के तहत क्रिसला डेवलपर्स के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा।
नागपुर में बुनियादी ढांचे के विकास और कनेक्टिविटी में सुधार के बीच लग्जरी रियल एस्टेट की संभावनाएं बढ़ रही हैं। समृद्धि एक्सप्रेसवे, मेट्रो नेटवर्क और मिहान जैसे विकास केंद्र शहर की आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहे हैं।
क्रिसला डेवलपर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अग्रवाल ने कहा कि कंपनी की रणनीति गुणवत्ता, डिजाइन और ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बाजारों में विस्तार करने की है। नागपुर में प्रवेश इसी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी को उम्मीद है कि स्थानीय बाजार की समझ और हीरानंदानी कम्युनिटीज के विकास अनुभव से दीर्घकालिक ब्रांड वैल्यू मजबूत होगी।
नागपुर शहर की लग्जरी गोल्फ कोर्स टाउनशिप की सबसे बड़ी खासियत इसका नियो-क्लासिकल आर्किटेक्चर, विशाल हरित क्षेत्र और गोल्फ आधारित जीवनशैली होगी। परियोजना में नागपुर के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स में से एक विकसित करने की योजना है। इसके अलावा, 51 अल्ट्रा-लग्जरी प्लॉट्स के साथ टाउनहाउस और विला भी बनाए जाएंगे।
क्रिसला डेवलपर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अग्रवाल के अनुसार, इस परियोजना में हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई) और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनआई) की दिलचस्पी है। इसी पृष्ठभूमि में यह परियोजना प्रीमियम आवासीय बाजार में नई संभावनाएं पैदा कर सकती है।
क्रिसला डेवलपर्स के मौजूदा पोर्टफोलियो में 105 एकड़ में फैली ‘लैंड ऑफ ड्रीम्स’ टाउनशिप, 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित दूसरी टाउनशिप और 10 लाख वर्ग फुट का ग्रेड ए-प्लस कमर्शियल प्रोजेक्ट शामिल है।