SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें! 15 अगस्त से बदलने जा रहा ये नियम; ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज
State Bank of India: बैंक द्वारा लागू किया जा रहा यह बदलाव ब्रांच चैनलों पर अलग-अलग लगेगा, कुछ स्लैब में नए शुल्क लागू होंगे, जबिक अन्य में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।
- Written By: मनोज आर्या
भारतीय स्टेट बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
SBI IMPS Charges: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन से जुड़े शुल्कों में बदलाव करने की घोषणा की है। यह बदलाव 15 अगस्त, 2025 से लागू होगा। हालांकि, इस बदलाव का ऑनलाइन और ब्रांच के जरिए किए जाने वाले लेनदेन पर अलग-अलग असर पड़ेगा।
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छोटे ट्रांजैक्शन पर अभी भी को चार्ज लागू नहीं होगा यह पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। लेकिन कुछ हाई वैल्यू के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर अब मामूली शुल्क देना होगा। बता दें कि ब्रांच के जरिए IMPS का सेवा लेने पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
15 अगस्त के बाद कितना लगेगा चार्ज?
बता दें कि बैंक द्वारा लागू किया जा रहा यह बदलाव ब्रांच चैनलों पर अलग-अलग लगेगा, कुछ स्लैब में नए शुल्क लागू होंगे, जबिक अन्य में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। ऑनलाइन यूजर्स के लिए 25,000 रुपये तक के आईएमपीएस ट्रांजैक्शन फ्री रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन माध्यमों से किए गए 25 हजार से अधिक मूल्य के लेनदेन पर 15 अगस्त, 2025 से मामूली शुल्क देना होगा। सैलरी अकाउंट होल्डर्स को ऑनलाइन आईएमपीएमस ट्रांसफर पर पूरी छूट मिलती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
IMPS क्या है?
IMPS एक इनोवेटिव रीयल-टाइम पेमेंट सर्विस है जो किसी भी तरह की लेनेदेन के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। यह सर्विस नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा प्रदान की जाती है। आईएमपीएस पर प्रति लेनेदेन सीमा (एसएमएस और आईवीआर को छोड़कर) सभी चैनलों के लिए 5 लाख रुपये है।
SBI यूजर्स को इस स्थिति में देना होगा चार्ज
ऑनलाइन आईएमपीएस के लिए 25,000 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक की राशि पर 2 रुपये + जीएसटी, 1,00,000 रुपये से अधिक और 2,00,000 रुपये तक की राशि पर 6 रुपये +जीएसटी और दो लाख रुपये से अधिक और पांच लाख रुपये तक की रासि पर 10 रुपये प्लस जीएसटी का शुल्क लेगा। इससे पहले यह पूरी तरह से मुफ्त था।
ये भी पढ़ें: अमेरिका को उल्टा पड़ा ट्रंप का दांव, हर 5 महीने में इतना बढ़ रहा कर्ज; टैरिफ के बाद भी नहीं राहत
ब्रांच से IPMS के लिए कितना चार्ज?
बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने ब्रांच चैनलों के माध्यम से किए जाने वाले किसी भी सेवा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है। सबसे कम ब्रांच शुल्क 2 रुपये प्लस जीएसटी है, जबकि सबसे अधिक शुल्क 20 रुपये प्लस जीएसटी है।
