Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर मुश्किलों में फंसे अनिल अंबानी, Rcom के लोन अकाउंट को SBI ने बताया फ्रॉड

रिलायंस ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, अनिल अंबानी की कंपनी के एक लोन अकाउंट को भारतीय स्टेट बैंक ने फ्रॉड घोषित कर दिया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 03, 2025 | 09:53 AM

अनिल अंबानी, (चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के जाने-माने कोराबारी अनिल अंबानी की दिवालिया हो चुकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन अकाउंट को एसबीआई (SBI) ने फ्रॉड घोषित किया है। स्टॉक एक्सचेंज में फाइल एक लेटर में जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि आरकॉम (Reliance Communication) ने लोन के स्वीकृत पैसे को गलत तरीके से दूसरे कंपनियों में ट्रांसफर किया है। आरकॉम का यह कदम इंटर कंपनी ट्रांजेक्शन और बिक्री से जुड़े इनवॉयस का दुरुपयोग है।

अनिल अंबानी के वकील ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन अकाउंट को फ्रॉड बताने का कड़ा विरोध करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को एक पत्र लिखा है। बुधवार, (2 जुलाई 2025) को लिखे गए पत्र में में आरकॉम की ओर से कहा गया है कि SBI के इस कदम ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस और अदालत के निर्देशों का भी उल्लंघन किया है।

रिलायंस कम्युनिकेशन ने क्या कहा?

रिलायंस कम्युनिकेशंस की तरफ से बुधवार को स्टॉक मार्केट को भेजी सूचना में उसने कहा कि एसबीआई 2016 के एक मामले में कथित तौर पर पैसा दूसरी जगह भेजने का हवाला देते हुए उसके लोन अकाउंट को फ्रॉड बता रहा है। अनिल अंबानी के वकील ने कहा कि SBI का RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड बताने का आदेश चौंकाने वाला एवं एकतरफा है और यह नेचुरल जस्टिस के सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है।

सम्बंधित ख़बरें

₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा

करोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?

पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल

Share Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के बाद 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा

SBI की तरफ से जारी हुई थी नोटिस

अनिल अंबानी के वकीलों की ओर से कहा गया कि उन्हें बिना किसी पूर्व जानकारी के यह आदेश मिलने पर हैरानी हुई। खासकर इसलिए क्योंकि एसबीआई ने एक साल से भी ज्‍यादा समय से लोन अकाउंट के बारे में उनके मुवक्किल (अन‍िल अंबानी) की किसी भी च‍िट्ठी का जवाब नहीं दिया है। वकीलों की तरफ से मांग की गई क‍ि यह प्रोसेस गलत है और इसमें सुधार क‍िया जाना चाह‍िए। अंबानी की लीगल टीम ने बताया कि SBI की तरफ से शो-कॉज नोटिस (SCN) दिसंबर 2023 में जारी क‍िया गया था।

इस दिग्गज कंपनी के कर्मचारियों पर गिरी गाज, एक झटके में गई हजारों की नौकरी

बैंक ने अंबानी को नहीं दी पूरी जानकारी

कंपनी के वकीलों ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ने इस मामले में अनिल अंबानी को पूरी जानकारी नहीं दी। बैंक ने सिर्फ फोरेंसिक ऑडिट की अधूरी कॉपी भेजी थी, जिसकी वजह से अंबानी को जवाब देने का उचित मौका नहीं मिला। इसके साथ ही बैंक की ओर से उन्हें व्यक्तिगत सुनवाई के लिए मौका दिया गया। यह सब सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और नेचुरल जस्टिस के सिद्धांतों का विरोध है। जब बैंक द्वारा एक साल तक उनकी च‍िट्ठी का कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें लगा की बैंक उनकी बात मान चुका है।

Sbi declared anil ambani reliance communication loan account as fraud

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2025 | 09:47 AM

Topics:  

  • Anil Ambani
  • Business News
  • SBI

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.