Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की आज अग्निपरीक्षा! सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर दुनिया की नजर, क्या बदल जाएगा टैरिफ का खेल?

Donald Trump: ट्रंप की टैरिफ नीति की जमकर आलोचना हो रही है, इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी चुनौतियों से जूझ रही हैं। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। शुक्रवार की रात ट्रंप के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 09, 2026 | 03:57 PM

डोनाल्ड ट्रंप, (राष्ट्रपति, अमेरिका)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump Tariff Threat: अमेरिका की सत्ता में दूसरी बार लौटने के बाद से ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अजीबो-गरीब फैसले से दुनिया को चौंकाते आए हैं। ट्रंप के इन फैसलों से पूरी दुनिया में हंगामा मचा है। वहीं, अमेरिका पर भी इसका असर देखा जा रहा है। खासकर टैरिफ के मोर्चे पर ट्रंप आए दिन धमकी देते रहते हैं। ट्रंप की टैरिफ नीति की जमकर आलोचना भी हो रही है, क्योंकि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी चुनौतियों से जूझ रही हैं।

मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, और शुक्रवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बेहद अहम यानी ‘फैसले का दिन’ रहने वाला है। एक तरह उनकी पहली और सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। इस फैसले की निगाहें सिर्फ अमेरिका पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार नीतियों पर भी टिकी हुई हैं।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

दरअसल, 9 जनवरी 2026 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आने वाला है, यह मामला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ की वैधता (Legality) को लेकर है। कोर्ट इस मुद्दे पर सुनवाई कर रहा है कि क्या ट्रंप प्रशासन ने International Emergency Economic Powers Act (IEEPA) के तहत जो टैरिफ लगाए थे, वे कानूनी रूप से सही है या नहीं?

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: क्या PM-KISAN योजना में मिलने वाली ₹6,000 की सालाना राशि में बढ़ोतरी होगी?

Budget 2026: क्या किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा ₹3 लाख से बढ़कर ₹5 लाख होगी?

कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप? रडार पर ये 6 देश

खुद को भगवान समझने लगे ट्रंप, फिर दिया विवादित बयान, कहा- जो मन में आएगा करूंगा…

इस फैसले के दो पहलू हैं, जिसका असर शुक्रवार को वैश्विक शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार भी दबाव में है। अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला देता है, यानी यह फैसला आता है कि ट्रंप के दौर में लगाए गए टैरिफ अवैध थे, तो उसके कानूनी, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर बड़े असर होंगे।

सरकार को वापस करना होगा टैरिफ का पैसा

ट्रंप के फैसले को अवैध करार देने पर अमेरिकी सरकार को कंपनियों और आयातकों से टैरिफ के नाम पर वसूला गया पैसा वापस करना होगा। यानी अरबों डॉलर का रिफंड देना पड़ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह रकम 100 से 150 अरब डॉलर (करीब 8-12 लाख करोड़ रुपये) तक हो सकती है। यानी अमेरिकी खजानों पर इसका असर होगा। इसके अलावा ट्रंप की छवि यानी राष्ट्रपति की शक्तियों पर लगाम लग सकती हैं।

अमेरिका को बनानी पड़ेगी नई टैरिफ नीति

अगर कोर्ट कह देता है कि राष्ट्रपति आपातकाल या कानून का हवाला देकर मनमाने टैरिफ नहीं लगा सकते। जिससे भविष्य में कोई भी राष्ट्रपति बिना अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी ऐसे फैसले नहीं ले पाएगा। इसके साथ ही ट्रंप की ‘America First’ टैरिफ नीति को कानूनी झटका लगेगा। फिर अमेरिका को नई टैरिफ नीति बनानी पड़ेगी। चीन, यूरोप, भारत जैसे देशों के साथ व्यापार वार्ता का तरीका बदलेगा। व्यापार युद्ध जैसी रणनीति कमजोर पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की एक धमकी…और लहूलूहान हुआ भारत का शेयर बाजार, एक झटके में निवेशकों का 8 लाख करोड़ स्वाहा

अगर ट्रंप के पक्ष में फैसला आता है तब क्या?

वहीं, अगर ट्रंप प्रशासन के पक्ष में फैसला आता है, तो ट्रंप के कार्यकाल में लगाए गए सभी विवादित टैरिफ कानूनी रूप से सही ठहरेंगे। कंपनियों और आयातकों को कोई रिफंड नहीं मिलेगा। सरकार को अरबों डॉलर का राजस्व सुरक्षित रहेगा। इसके बाद टैरिफ को लेकर ट्रंप इससे भी बड़े दांव चल सकते हैं। ट्रंप की America First और हार्ड ट्रेड पॉलिसी को मजबूती मिलेगी। चीन, रूस और भारत जैसे देशों पर दबाव बनाने की रणनीति को समर्थन मिलेगा।

Us supreme court hear president donald trump 500 percent tariff case today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2026 | 03:57 PM

Topics:  

  • Business News
  • Donald Trump
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.