सहारा समूह ने अब तक पूरी रकम जमा नहीं कीः सेबी प्रमुख
- Written By: किर्तेश ढोबले
मुंबई: बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने मंगलवार को यह साफ किया कि सहारा समूह (Sahara Group) ने उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के वर्ष 2012 के फैसले के अनुरूप अब तक पूरी रकम नहीं जमा की है। उसे 25,781 करोड़ रुपये जमा करने हैं लेकिन अब तक उसने करीब 15,000 करोड़ रुपये ही जमा किए हैं।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने संवाददाताओं से कहा कि सेबी सहारा के मामले में सिर्फ उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन कर रहा है और कंपनी को निर्धारित रकम पूरी तरह जमा करना बाकी है। त्यागी ने कहा, “उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप निर्धारित राशि को वसूलना है और उसे सेबी के पास जमा करना है। उसके बाद ही हम तय कर सकते हैं कि उस राशि का क्या करना है? हम सिर्फ न्यायालय के आदेश का पालन कर रहे हैं।”
इससे पहले आई एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि सेबी सहारा समूह के बांडधारकों की 23,191 करोड़ रुपये की राशि रखे हुए है जो कि एक एस्क्रो खाते में जमा है।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
SEBI के आरोप के बाद बड़ा एक्शन! राजेश एक्सपोर्ट्स के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत सप्ताह लोकसभा में कहा था कि 30 नवंबर तक सहारा समूह की कंपनियों- सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन एवं सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और उनके प्रवर्तकों एवं निदेशकों ने 15, 485.80 करोड़ रुपये जमा कराए हैं जबकि उसे 25,781.37 करोड़ रुपये का मूलधन लौटाना था। (एजेंसी)
