-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rupee Weakens Against Us Dollar Falls 5 Paise To Close At 8574
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर सामने कमजोर हुआ रुपया, पांच पैसे टूटकर 85.74 पर हुआ बंद
- Written By: मनोज आर्या
Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.90 पर खुला। दिन में इसमें 85.73 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तथा 85.93 प्रति डॉलर के निचले स्तर का छुआ।

Dollar vs Rupee (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया गुरुवार को पांच पैसे टूटकर 85.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आयातकों की महीने के अंत की डॉलर मांग और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में सुधार आने से रुपये पर दबाव पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। यह शुल्क दो अप्रैल से लागू होगा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को नकदी की कमी, जवाबी शुल्क लागू होने की चिंताओं और आयातकों की ओर से मासांत की डॉलर मांग के कारण, नए सिरे से दबाव का सामना करना पड़ा। हालांकि, विदेशी पूंजी के प्रवाह ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया जिससे गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.90 पर खुला। दिन में इसमें 85.73 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तथा 85.93 प्रति डॉलर के निचले स्तर का छुआ। अंत में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद से पांच पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 85.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
डॉलर की मांग के कारण रुपये में गिरावट की उम्मीद
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि आयातकों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) की ओर से महीने के अंत की डॉलर मांग के कारण रुपये में मामूली गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर में उछाल से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, मजबूत घरेलू बाजार और एफआईआई निवेश से निचले स्तर पर रुपये को सहारा मिल सकता है। कारोबारी अमेरिका से अंतिम जीडीपी आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 85.60 से 86.10 के बीच रहने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डॉलर सूचकांक में 0.11 प्रतिशत की गिरावट
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.43 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 317.93 अंक की बढ़त के साथ 77,606.43 अंक पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.10 अंक चढ़कर 23,591.95 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Rupee weakens against us dollar falls 5 paise to close at 8574
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














